Summer Vacations: चिलचिलाती गर्मी में उठाएं ठंडी जगहों का लुत्फ, आंखों के रास्ते दिल में उतर जाएंगे नजारे
गर्मियों में घूमने के लिए बेहतरीन ठंडी जगहें।
गर्मियों में घूमने के लिए बेहतरीन ठंडी जगहें।
Family Trip Destinations Summer Vacation: अगर आप मई की चिलचिलाती गर्मी में परिवार के साथ किसी ठंडी जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज का ये आर्टिकल आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। मई का महीना शुरू होते ही बच्चों के स्कूल की छुट्टियां हो जाती हैं, जिस वजह से ज्यादातर परिवार समर वेकेशन्स मनाने के लिए किसी अच्छी लोकेशन की तलाश कर रहे होते हैं। एक ऐसी जगह की तलाश जहां आप गर्मी के प्रकोप से बचकर अपने परिवार के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं। बता दें कि इस सुकून वाले वेकेशन के लिए आपको विदेश जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी, हम आपको मई महीने में घूमने के लिए भारत की कुछ ठंडी जगहों के बारे में बताएंगे। इन जगहों पर आपको बहुत ही बेहतरीन एक्सपीरियंस होगा। आइये जानते हैं मई में घूमने के लिए भारत की कुछ शानदार जगहें कौन सी हैं।
Shimla, Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश में स्थित शिमला के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा। इस जगह को देश की बहुत ही फेमस ट्रैवल डेस्टिनेशन्स में गिना जाता है। शिमला के अंदर आप कुफरी मॉल रोड, जाखू मंदिर, क्राइस्ट चर्च और अर्की किले घूमने के लिए जा सकते हैं।
Nainital, Uttarakhand
गर्मियों में क्या किसी भी मौसम में घूमने के लिए उत्तराखंड के नैनीताल से बेस्ट कोई जगह ही नहीं है। ऐसे में मई महीने के अंदर नैनीताल का नजारा आंखों के रास्ते सीधा आपके दिल में उतर जाएगा। नैनीताल में घूमने के लिए आप नैनी झील, मॉल रोड, स्नो व्यू प्वाइंट और बॉटनिकल गार्डन जा सकते हैं।
Mussoorie, Uttarakhand
उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों के बीच स्थित मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। वहीं फैमिली के साथ मसूरी घूमना आपके लिए यादगार एक्सपीरियंस साबित होगा। मसूरी में घूमने के लिए आप केम्प्टी फॉल्स, कंपनी गार्डन और लाल टिब्बा जा सकते हैं। इसके साथ ही मसूरी में एडवेंचर के लिए भी बहुत कुछ है, आप यहां पर पैराग्लाइडिंग और ट्रेकिंग जैसी जबरदस्त एक्टिविटी भी कर सकते हैं।
Pachmarhi Hills, Madhya Pradesh
मई के महीने में चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए आप मध्य प्रदेश के खूबसूरत और मशहूर हिल स्टेशन पचमढ़ी जा सकते हैं। एमपी के पंचमढ़ी में घूमने के लिए खूबसूरत वॉटर फॉल, पांडव गुफा और सतपुरा नेशनल पार्क भी है। जहां आप अपने परिवार के साथ खूब मस्ती और एक्स्प्लोर कर सकते हैं।
Srinagar, Jammu and Kashmir
जम्मू कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यहां की राजधानी श्रीनगर की ट्रिप आपके लिए बहुत ही बेहतरीन एक्सपीरियंस लेकर आएगी। गर्मियों के मौसम में श्रीनगर की घूमकर आप ना सिर्फ बर्फ की चादर ओढ़े ऊंचे पहाड़ों को देख सकते हैं बल्कि डल झील, मुगल गार्डन, वुलर झील और शालीमार बाग के खूबसूरत नजारे को भी दिल में बसा सकते हैं।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/jyPVOUt
https://ift.tt/shINJCk

No comments: