बढ़ती उम्र के साथ मेकअप की आदतों में लाएं अहम बदलाव।
बढ़ती उम्र के साथ मेकअप की आदतों में लाएं अहम बदलाव।
Never Make These Mistakes While Doing Makeup: महिलाएं अपने आपको खूबसूरत और जवां दिखाने के लिए बेहतरीन स्किन केयर रूटीन को फॉलो करती हैं, इसके बाद महंगे मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। फिल्मों में एक्टर और एक्ट्रेसेज की उम्र को छिपाने का काम मेकअप की मदद से ही किया जाता है। हालांकि, अगर आप मेकअप की कुछ बहुत ही अहम बारीकियों को जानना चाहते हैं, तो आपको कुछ खास चीजों को अपने ध्यान में रखना चाहिए। दरअसल, मेकअप प्रोडक्ट्स बनाने के लिए हानिकारक केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। जिसका सही तरह से इस्तेमाल न करने से मुहांसों, ड्राई और डैमेज स्किन जैसी कई समस्याएं होने लग जाती हैं। आज हम आपको मेकअप से जुड़ी ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको दोहराना (Makeup Tips) नहीं है।
मेकअप करते समय भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां
1. गंदे मेकअप ब्रश को ना करें यूज
आपको मेकअप करने के बाद हमेशा अपने ब्रश और स्पॉन्ज को अच्छी तरह से साफ करना चाहिए, ऐसा नहीं करने पर आप कई तरह की स्किन संबंधी समस्याओं के शिकार हो जाएंगे। अगर आप मेकअप करने के बाद ब्रश और स्पॉन्ज को बस यूंही छोड़ देते हैं, तो इनमें मेकअप प्रोडक्ट लगे रह जाने से कई कीटाणु पनपने लगते हैं। यही कीटाणु आपकी स्किन में जाकर इन्फेक्शन फैलाने लगते हैं। इसी वजह से आपको अपने मेकअप ब्रश और स्पॉन्ज को अच्छी तरह धोना चाहिए।
2. मेकअप करते समय बेस पर ध्यान देना
उम्र बढ़ने के साथ-साथ चेहरे पर झुर्रियां दिखना बहुत ही आम बात होती हैं, इन्हें छिपाने के लिए महिलाओं को चेहरे पर अच्छी तरह सड़े ब्लेंड किया हुआ बेस लगाना पड़ता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो झुर्रियों की वजह से आपके मेकअप पर लाइन्स बनने लगती हैं। इसके अलावा बेस को अच्छे से ब्लेंड नहीं करने पर फेस के कुछ हिस्सों पर जरूरत से ज्यादा मेकअप दिखने लगता है।
3. ज्यादा मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें
आपको चेहरे पर बहुत ज्यादा प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। बढ़ती उम्र के साथ अगर आप चेहरे पर ज्यादा प्रोडक्ट का इस्तेमाल करेंगी, तो फेस पर मेकअप की लेयर्स बहुत क्लियरली दिखने लगती हैं। जिसके बाद आपको लोग मेकअप कम लगाने की सलाह देते रहेंगे, इस स्थिति से बचने के लिए आप पहले से ही पर्याप्त मात्रा में प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।
4. स्किन मॉइस्चराइजर न करना
हर उम्र की महिलाओं को अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए अपनी त्वचा को मॉइस्चराइज करना चाहिए। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है और लंबे समय तक मेकअप टिका रहता है। इसके अलावा, आपको रात के समय मेकअप को जरूर हटा देना चाहिए। अगर आप कोई भी स्टेप मिस करते हैं, तो खामियाजा आपकी स्किन को भुगतना पड़ सकता है।
Also Read: Tips For Eyebrows: पतली आइब्रो से हो गई हैं परेशान, तो अपनाएं ये आसान और बेहतरीन घरेलू नुस्खे
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/o0mBeCV
https://ift.tt/a6AzZXh

No comments: