Periods के मिस होने के इतने दिन बाद करें Pregnancy Test आएगा सही रिजल्ट।
Periods के मिस होने के इतने दिन बाद करें Pregnancy Test आएगा सही रिजल्ट।
Pregnancy Test Tips : मां बनना हर महिला का सपना होता है। कहा जाता है बच्चे के जन्म दिए बिना महिला का जन्म अधूरा रहता है। इसलिए महिलाएं अपनी प्रेगनेंसी (Pregnancy) को लेकर काफी खुश रहती हैं। पीरियड्स मिस होने के तुरंत बाद ही वह प्रेगनेंसी टेस्ट (Pregnancy Test) करने लगती हैं, इससे सही रिजल्ट नहीं आ पाता है। आज भी महिलाओं के मन में कई तरह के सवाल होते हैं कि पीरियड्स मिस होने के कितने दिन बाद प्रेगनेंसी टेस्ट (pregnancy test) करना चाहिए, किस समय टेस्ट करना चाहिए। इसलिए यहां आपको प्रेगनेंसी टेस्ट से संबंधित कुछ जानकारी दी जा रही है, इनसे आपको काफी मदद मिल सकेगी।
1- प्रेगनेंसी टेस्ट किट (Pregnancy Test kit)
प्रेग्नेंसी टेस्ट करने का सबसे आसान तरीका है कि आप बाजार से किट खरीदकर ला सकती हैं और यूरिन की 3 बूंदे डालकर प्रेगनेंसी का पता लगा सकती हैं। इसका रिजल्ट आने में कम से 10 मिनट का समय लगता है, इसलिए थोड़ा समय देने के बाद ही आप किसी निष्कर्ष पर पहुंचे।
2- सुबह के समय करें प्रेगनेंसी टेस्ट (Do Pregnancy Test in the morning )
कई महिलाएं प्रेगनेंसी टेस्ट रात में ही कर लेती हैं, इससे रिजल्ट सटीक नहीं निकलता है। इसलिए सुबह की समय ही प्रेगनेंसी टेस्ट किट का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि रात में आप सात से आठ घंटे तक पानी नहीं पीती हैं, सुबह के समय यूरिन में हॉर्मोन की मात्रा अधिक होती है। मार्निंग में टेस्ट करने से रिजल्ट बिल्कुल सटीक आता है।
3- पीरियड मिस होने के सात दिन बाद करें टेस्ट
स्त्री-रोग विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर पीरियड साइकल (Period Cycle) रेगुलर हैं तो आप पीरियड मिस होने के एक दिन बाद भी प्रेगनेंसी टेस्ट कर सकते हैं। लेकिन अगर आपका पीरियड साइकल सही नहीं है तो आपको हफ्ते दस दिन रुकना चाहिए। वैसे सही रिजल्ट के लिए पीरियड मिस होने के 6-7 दिन बाद ही टेस्ट करने पर मिल जाता है।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/2uoxpl4
https://ift.tt/cJSQlMG

No comments: