ये पांच आदतें आपको 50 की उम्र में भी रखेंगी जवान।
ये पांच आदतें आपको 50 की उम्र में भी रखेंगी जवान।
Healthy Habits: बढ़ती उम्र में अपनी लाइफस्टाइल (Lifestyle) की कुछ आदतों को फॉलो करने से खुद को हेल्दी और ऊर्जावान रखा जा सकता है। यहां कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताया जा रहा है। जिनकी मदद से आप 50 की उम्र में भी जवां दिख सकते हैं।
1- रेगुलर फीजिकल एक्टिविटी (Regular physical activity)
आप खुद को शारीरिक रुप से सक्रिय रख सकते हैं। रोजाना एक्सरसाइज करने से दिल तो स्वस्थ रहेगा ही इसके साथ आप फिट रहेंगे। विशेषज्ञ बताते हैं कि शारीरिक रुप से एक्टिव रहने से मेंटल हेल्थ (Mental Health) में सुधार होता है और वजन भी कंट्रोल में रहता है। इसके साथ ही बीमारियों का खतरा कम हो सकता है और आपकी मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत रहती है।
2-पौष्टिक आहार लें ( nutritious diet)
आपको अपनी डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करना चाहिए। जिनसे आपके शरीर को प्रॉपर न्यूट्रिशन मिलें। जैसे फल, सब्जियां, ग्रेन्स, प्रोटीन्स , हेल्दी फैट्स में पौष्टिक आहार होता है। इसके अलावा फास्ट फूड्स, प्रोसेस्ड फूड (Processed foods) खाने से बचना चाहिए।
3- अच्छी नींद ( Quality sleep)
हेल्दी जीवन जीने के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी है। इसलिए आप रोजाना सात से नौ घंटे की नींद लें। रात में समय से सोएं और सुबह जल्दी उठकर सैर पर जाएं। इससे आपको एक हफ्ते में ही अपनी शरीर में बदलाव देखने को मिलेगा।
4. तनाव मुक्त रहें ( Stress management)
खुद को तनाव से बचाने के लिए खुद को ऐसी चीजों में बांधकर रखें जिनसे आपको खुशी मिलती हों। जब आप वो सभी काम करते हैं, जिससे आपको खुशी मिलती है तो इससे आप तनाव से मुक्त रहते हैं। इसलिए आप अपनी देखभाल (self-care) को प्राथमिकता दें और ऐसी गतिविधियां (activities) खोजें जो आपको आराम देने में मदद करें।
5 सोशल कनेक्शन (Social connections)
इस भागदौड़ भरी जिंदगी और सोशल मीडिया ने लोगों को अपने परिवार और दोस्तों से बिल्कुल अलग कर दिया है, इसलिए अपने परिवार और दोस्तों के लिए समय निकालें। उनके साथ अपनी बातों को शेयर करें। इससे आपको दिमाग ठीक होगा और आपके परिवार के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।
ये भी पढ़े - Personality Tips: लोग बढ़ाने लगे हैं दूरियां, तो इन आदतों में करें सुधार
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/MO68cvU
https://ift.tt/cJSQlMG

No comments: