Health Tips: कम करत वकत आत ह नद त य फडस कर डइट म शमल Energy स भर रहग आप

Best foods। 

Best foods। 

Best foods for energy: बिजी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड्स (Unhealthy foods) का सीधा असर आपके स्वास्थ्य (Health) पर पड़ता है। इसकी वजह से आपको दिनभर थकान, सुस्ती और नींद महसूस होती रहती है, हेल्दी लाइफ (Healthy life) के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ ऐसे फूड्स को शामिल करना चाहिए, जो आपको एनर्जी दें। आइए जानते हैं कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जो आपको दिन भर ऊर्जा से भरा रखेंगे। 

1-केला (Bananas)

केला बी 6 (vitamin B6) का बेहतरीन स्त्रोत है, जो भोजन को एनर्जी में बदलने में मदद करता है। विटामिन बी 6 आपके शरीर को ऊर्जा उत्पादन को भी बढ़ावा देता है। इसके साथ ही केले में मैग्नीशियम भी पाया जाता है, जो ऊर्जा उत्पादन में अहम भूमिका निभाता है। आप रोजाना दो केलों का सेवन कर सकते हैं।  

2- दही (Yoghurt)

दही में प्रोबायोटिक्स (probiotics) नाम का एक बैक्टीरिया (Probiotics Bacteria) होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में मदद करता है। इसके साथ ही शरीर में ऊर्जा बढ़ाने में भी मदद करता है। दही में चीनी मिलाकर नहीं खाना चाहिए, आप सिंपल दही खा सकते हैं। 

3- चिया के बीज (Chia seeds) 

चिया के बीज में कार्ब, स्वस्थ वसा और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। नियमित रूप से चिया सीड्स का सेवन करने से आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल और बल्ड शुगर के लेवल को कम करने में भी मदद करते हैं। 

4- स्टील-कट ओट्स (Oats) 

ओट्स में फाइबर उच्च मात्रा में पाया जाता है। इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (यह खाद्य पदार्थों में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा और ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा को मापता है) होते हैं, यह आयरन का भी अच्छा स्रोत माना जाता है।  स्टील-कट ओट्स आपके दिन की शुरुआत के लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह आपको पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा प्रदान करता है। 

5- ब्राउन राइस (Brown Rice )

ब्राउन राइस विटामिन, फाइबर और खनिजों से भरपूर होते हैं। सिर्फ आधा कप ब्राउन चावल आपको पूरा दिन एनर्जी से भरा रखेंगे। इनका नियमित रूप से सेवन करने से एनर्जी लेवल बढ़ता है और यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।  


ये भी पढ़ें - Food that Increased risk of Diabetes: भूलकर भी न खाएं ये फूड्स, वरना बढ़ जाएगा डायबिटीज का खतरा



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/V0LlptX
https://ift.tt/x4WBvsA
Health Tips: कम करत वकत आत ह नद त य फडस कर डइट म शमल Energy स भर रहग आप Health Tips: कम करत वकत आत ह नद त य फडस कर डइट म शमल Energy स भर रहग आप Reviewed by HealthTak on June 29, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.