Anal cancer : शररक सबध बनत समय भलकर भ न कर य गलतय वरन ह जएग एनल कसर

Relationship Tips 

Relationship Tips 

Anal cancer : कैंसर कई तरह के होते हैं, आज हम आपको एनल कैंसर (Anal cancer) कैंसर (Cancer) के बारे में बताने जा रहे हैं। यह कैंसर का ही एक दुर्लभ रूप है, जो कोलन या मलाशय के कैंसर की तुलना में कम प्रचलित है। एक बेवसाइट की मानें तो साल 2020 में दुनिया भर के करीब 50,685 लोगों का इलाज (diagnosed) किया गया है, जो गुदा कैंसर से पीड़ित थे, गुदा कैंसर गुदा नलिका में विकसित होता है, जो मलाशय के अंत में एक छोटी ट्यूब होती है, जिसके जरिए मल (Stool ) शरीर से बाहर निकलता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि गुदा कैंसर एक आनुवंशिक उत्परिवर्तन (genetic mutation) की वजह से बनता है,  जो स्वस्थ कोशिकाओं को असामान्य कोशिकाओं (abnormal cells) में बदल देता है। असामान्य कोशिकाओं से एक ट्यूमर बनता है। ये कैंसर कोशिकाएं शरीर के अन्य भागों में भी फैल सकती हैं।

एनल कैंसर के कारण (Cause of anal caner)  

-एचवीपी - गुदा कैंसर ज्यादातर मानव पैपिलोमावायरस नामक यौन संचारित संक्रमण के कारण होता है।

-असुरक्षित यौन संबंध 

- उम्र बढ़ना- 50 की उम्र के बाद अनल कैंसर की संभावना होती है। 

- धूम्रपान -  धूम्रपान से अनल कैंलर का खतरा बना रहता है। 

एनल कैंसर के लक्षण (Symptoms of Anal Cancer)

-गुदा (anus) से रक्तस्राव

-गुदा में दर्द

-गुदा में खुजली

-गुदा नलिका में वृद्धि 

एनल कैंसर के बचाव 

-एचपीवी टीका लगाने से अनल कैंसर को काफी हद तक रोकने में सहायक है।

- ज्यादा लोगों के साथ यौन संबंध न बनाएं।

-सुरक्षित योन संबंध बनाएं

-धूम्रपान बंद करें या सीमित करें

-अनल सेक्स से बचें 


ये भी पढ़ें - Keto Diet से भी कैंसर का इलाज मुमकिन! स्टडी में सामने आई ये बड़ी बात




from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/S2ldJRz
https://ift.tt/x4WBvsA
Anal cancer : शररक सबध बनत समय भलकर भ न कर य गलतय वरन ह जएग एनल कसर Anal cancer : शररक सबध बनत समय भलकर भ न कर य गलतय वरन ह जएग एनल कसर Reviewed by HealthTak on June 28, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.