Stone River का अद्भुत चमत्कार! पानी की जगह पत्थरों की भरमार

स्टोन रिवर का चमत्कार देख हैरान रह जाएंगे।

स्टोन रिवर का चमत्कार देख हैरान रह जाएंगे।

Truth Behind Russian Stone River: हम सभी अपनी लाइफ में कभी ना कभी नदी पर घूमने या फिर पूजा पाठ के काम से जाते ही हैं। सभी नदियों में पानी कॉमन होता है, कहने का मतलब यह है कि नदी में पानी होना बहुत ही आम बात है। मगर क्या आपने कभी पत्थरों की नदी देखी है। आज हम आपको एक ऐसी नदी के बारे में बताएंगे, जहां पानी नहीं बल्कि पत्थर पड़े रहते हैं। यही वजह है कि इस नदी को स्टोन रिवर (Stone River) के नाम से जाना जाता है। इस अद्भुत नदी को लेकर कई वैज्ञानिक शोध भी हुए हैं। हालांकि, अब तक इस नदी में पत्थरों के होने की वजह का पता नहीं चला है। विज्ञान में इतनी तरक्की होने के बाद भी कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनके रहस्या आज भी बरकरार है। ऐसा कहा जाता है कि प्रकृति से बड़ा जादूगर कोई नहीं है। नेचर के आगे विज्ञान भी फेल हो जाता है। बता दें कि पत्थरों से भरी यह नदी रूस (Russia) में स्थित है।

जानिये नदी में कितने टन तक के पत्थर मौजूद

कुदरत के इस अजीबोगरीब चमत्कार को स्टोन रन भी कहा जाता है। स्टोन रिवर में असंख्य पत्थर मौजूद है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि नदी कही जाने वाली इस स्टोन रिवर में पानी की एक बूंद भी नहीं है। वैज्ञानिकों के लिए ये जगह एक अनसुलझी पहेली बनी हुई है, जिसे वे अब तक नहीं सुलझा पाए हैं। पत्थरों से भरी यह नदी करीब 6 किलोमीटर लंबी है, यहां लोग दूर-दूर से पत्थरों का करिश्मा देखने आते हैं। यह जगह बिल्कुल किसी नदी की धारा की तरह लगती है। 20 मीटर की छोटी धाराओं से लेकर कहीं-कहीं यह नदी 200 से 700 मीटर की बड़ी धाराओं का रूप भी ले लेती है। इसमें करीब 10 टन तक के वजन वाले पत्थर हैं। इसके अलावा चार से छह इंच तक के पत्थर जमीन के अंदर धंसे हुए हैं।

वैज्ञानिकों ने कही ये बात

इस अजीबोरीब नदी के दोनों तरफ पेड़ लगे हुए हैं, यहां का नजारा बहुत ही खूबसूरत है। इसे देखकर सभी के मन में एक ही विचार आता है कि आखिरकार इतने सारे पत्थर इस जगह पर कहां से आए हैं। इस नदी को लेकर लोग कई तरह की बातें करते हैं, कुछ लोग इसे कुदरत का करिश्मा बताते हैं। वहीं वैज्ञानिकों का कहना है कि यह 10 हजार साल पहले ऊंची चोटियों से ग्लेशियर टूटकर गिरे होंगे, जिसकी वजह से इन पत्थरों का निर्माण हुआ होगा। खैर, ये सभी बातें प्रमाणिक नहीं हैं।

Also Read: Uttarakhand: पापियों का Lie Detector है ये झरना, एक बार जरूर करें विजिट



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/FfisjR8
https://ift.tt/cFYVngL
Stone River का अद्भुत चमत्कार! पानी की जगह पत्थरों की भरमार Stone River का अद्भुत चमत्कार! पानी की जगह पत्थरों की भरमार Reviewed by HealthTak on May 18, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.