Tan Removal: गर्मी में त्वचा से हटाएं टैनिंग, ट्राई करें ये 3 उबटन

त्वचा से टैनिंग हटाने के लिए उबटन

त्वचा से टैनिंग हटाने के लिए उबटन

Tanning removal Ubtans: गर्मी के मौसम में त्वचा पर टैनिंग होना एक आम परेशानी है। ज्यादा देर तक धूप में रहने के कारण सूर्य की हानिकारक अल्ट्रावॉयलेट किरणें स्किन को नुकसान पहुंचाती है। टैनिंग होने की वजह से त्वचा काली पड़ जाती है और त्वचा का रंग भी असमान हो जाता है। कई बार टैनिंग होने से त्वचा का निखार भी खो जाता है और त्वचा काफी रूखी दिखाई देती है। गर्मी के मौसम में बहुत से लोग टैनिंग को दूर करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ-साथ त्वचा के लिए नुकसानदायक भी होते है। ऐसे में चेहरे पर से टैनिंग हटाने और ग्लो वापस लाने के लिए आप घर में नैचुरल उबटन बना सकते हैं। इन उबटनों का इस्तेमाल करने से त्वचा को कोई नुकसान भी नहीं होगा बल्कि त्वचा का रंग साफ होगा। आइये जानते हैं कि गर्मी में टैनिंग हटाने के लिए उबटन कैसे तैयार करें ।

बेसन, दही और हल्दी का उबटन

गर्मी के मौसम में त्वचा पर से टैनिंग हटाने के लिए आप बेसन और हल्दी का उबटन ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए आपको 1 चम्मच बेसन, 2 चुटकी हल्दी और 1 चम्मच दही को लेकर एक मिक्सचर तैयार करें। अब इस मिक्सचर को त्वचा पर हल्के हाथ से लगाकर मसाज करें। 20 मिनट के बाद त्वचा को नॉर्मल पानी से साफ करें। इस उबटन को त्वचा पर इस्तेमाल करने के कई फायदे हैं, जैसे बेसन टैनिंग को हटाएगा, दही हाइड्रेट करेगी और हल्दी निखार लाने में मदद करेगी।

Also Read- Skin Care Tips: स्क्रब करने से पहले ध्यान में रखें ये बहुत ही अहम बातें, कहीं स्किन पर ना हो उल्टा असर

बादाम पाउडर और गुलाब जल का उबटन

बादाम स्वास्थ्य के साथ टैनिंग के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। टैनिंग हटाने के लिए 1 चम्मच बादाम पाउडर, 2 चम्मच गुलाब जल, 2 चुटकी हल्दी और 1 चम्मच बेसन को लेकर दूध के साथ मिक्स करें और एक गाढ़ा उबटन तैयार कर लें। अब इस उबटन को टैनिंग हुई त्वचा पर लगाएं और हल्के हाथ से मलें। इसके बाद त्वचा को नॉर्मल पानी से धो लें। ये उबटन टैनिंग को हटाने के साथ त्वचा को निखारने में भी काफी असरदार साबित होता है।

चंदन पाउडर और गुलाब जल का उबटन

चंदन पाउडर गर्मी में टैनिंग हुई त्वचा पर लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है और साथ ही सनबर्न की समस्या भी आसानी से दूर हो जाती है। इस उबटन को बनाने के लिए एक छोटे बाउल में 1 चम्मच चंदन पाउडर, 2 चुटकी हल्दी और 3-4 चम्मच गुलाब जल को मिलाकर एक मिक्सचर तैयार करें। अब इस मिक्सचर को टैनिंग वाली जगह पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें और बाद में धो लें। इस उबटन का असर पहली बार में ही देखने को मिलेगा।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/TcNyFjO
https://ift.tt/7PgH0Ev
Tan Removal: गर्मी में त्वचा से हटाएं टैनिंग, ट्राई करें ये 3 उबटन Tan Removal: गर्मी में त्वचा से हटाएं टैनिंग, ट्राई करें ये 3 उबटन Reviewed by HealthTak on April 21, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.