Idli Chaat: घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी इडली चाट, देखें आसान रेसिपी

इडली चाट बनाने की आसान विधि।

इडली चाट बनाने की आसान विधि।

Idli Chaat Recipe: देशभर में साउथ इंडियन फूड इडली सांबर को बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। हालांकि, अगर आप इडली के साथ कुछ नया एक्सपेरिमेंट करने की सोच रहे हैं, तो आप इडली से बनने वाली चाट को ट्राई कर सकते हैं। इडली चाट टेस्टी होने के साथ ही सेहत के लिए भी अच्छी होती है। इडली चाट का स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को काफी पसंद आता है। यह इडली चाट डाइजेशन के लिहाज से भी बहुत अच्छा ऑप्शन होती है। ये काफी कम वक्त में तैयार होने वाली रेसिपी है, आइये देखें इडली चाट बनाने की आसान रेसिपी।

इडली चाट बनाने के लिए सामग्री

सूजी - 1 कप

दही -1 कप

राई - 1 टी स्पून

हरी मिर्च कटी - 1

कढ़ी पत्ते - 8-10

काजू - 1 टेबलस्पून

बेकिंग पाउडर - 1/4 टी स्पून

तेल - 1 टी स्पून

नमक

तड़के के लिए इंग्रेडिएंट्स

चना दाल - 1 टी स्पून

कढ़ी पत्ते - 8-10

राई - 1 टी स्पून

लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून

हरी मिर्च - 1

तेल - 1 टी स्पून

नमक

चाट के लिए इंग्रेडिएंट्स

दही - 1 कप (जीरा, काला नमक, चीनी मिलाकर फेंट लें)

प्याज कटी - 1 टेबलस्पून

टमाटर कटा - 1 टेबलस्पून

हरी चटनी - 2 टेबलस्पून

इमली चटनी - 2 टेबलस्पून

अनार दाने - 1 टेबलस्पून

सेव - 1 टेबलस्पून

इडली चाट बनाने की आसान रेसिपी

इडली चाट बनाने के लिए पहले इडली बनाएंगे। इसके लिए एक बर्तन में सूजी और थोड़ा सा नमक डालकर मिलाएं। इसके बाद सूजी में दही डालें और इस मिश्रण को आधा घंटे के लिए अलग रखें। अब एक कड़ाही में 1 चम्मच तेल गर्म करें, तेल गर्म होने के बाद उसमें राई बारीक कटी हरी मिर्च, कढ़ी पत्ते डालकर कुछ देर भूनें। कड़ाही में कटे हुए काजू को हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें।

अब इस मिश्रण को तैयार किए गए इडली बैटर में मिला दें। इसके बाद बैटर में थोड़ा पानी डालकर इडली के लिए बैटर बनाएं। अगले स्टेप में बैटर में बेकिंग पाउडर डालें, अब इडली मेकर के सांचों में थोड़ा सा तेल लगाकर उसमें इडली बैटर डालें। इसे 10-15 मिनट तक पकाएं, जब इडली तैयार हो जाए, तो इसे मेकर से निकालकर एक बाउल में रखें। इसके बाद इडली के टुकड़े कर लें।

अब एक कड़ाही में 1 टी स्पून तेल डालकर उसमें राई डालें। राई चटकने लगे तो चना दाल, कढ़ी पत्ते, हरी मिर्च डालकर भून लें। इसमें कटे हुए इडली के टुकड़े डालकर करछी से अच्छी तरह मिक्स कर लें। कुछ देर तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें और इडली को अलग से कटोरे में निकाल लें।

अब एक बर्तन में तड़का लगाए हुए इडली के टुकड़े डालें और उसमें दही मिलाएं। अब इसमें बारीक कटी प्याज और टमाटर ऐड करें। इसके ऊपर से हरी चटनी और इमली की चटनी डालें, फिर दही को दोबारा से डालकर मिक्स करें। आखिर में अनार दाने और सेव डालकर इडली चाट का लुत्फ उठाएं। 



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/8IOX4CZ
https://ift.tt/IWjdEyR
Idli Chaat: घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी इडली चाट, देखें आसान रेसिपी Idli Chaat: घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी इडली चाट, देखें आसान रेसिपी Reviewed by HealthTak on April 20, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.