Eid 2023 Mehndi: ईद पर बनाएं ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, देखें तस्वीरें

ईद के लिए बेहतरीन मेहंदी के डिजाइन।

ईद के लिए बेहतरीन मेहंदी के डिजाइन।

Eid 2023 Special Mehndi Design: ईद अल-फितर या ईद उल-फितर दुनिया भर के मुसलमानों द्वारा मनाया जाने वाला एक बहुत ही अहम त्योहार है। ईद अल-फितर रमजान के पाक महीने के अंत और इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक दसवें महीने शव्वाल की शुरुआत का प्रतीक होता है। इस्लाम धर्म के लोगों में ईद बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाई जाती है। लोग सलात अल-फितर यानी ईद की नमाज पेश करते हैं, खाने की स्वादिष्ट डिशेज तैयार करते हैं और एक-दूसरे के गले लगकर ईद कि बधाइयां देते हैं।

मुस्लिम महिलाएं ईद के सेलिब्रेशन में अच्छी तरह तैयार होती हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए और उसमें बेहतरीन ट्रेडिशनल टच देने के लिए वह अपने हाथों और पैरों पर मेहंदी लगाती हैं। ऐसे में महिलाएं अक्सर मेहंदी के डिजाइन को लेकर कंफ्यूज रहती हैं। सभी की अपनी अलग पसंद होती है। कुछ महिलाएं जटिल डिजाइन (Complex Design) लगाना पसंद करती हैं, जबकि कुछ महिलाओं को सरल डिजाइन (Simple Design) लगाना पसंद होता है। आइए देखें 2023 (Eid 2023) के लिए कुछ बेहतरीन मेहंदी के डिजाइनस।

Floral Design


मेहंदी को गुड लक की निशानी के रूप में देखा जाता है। जिन महिलाओं को फ्लोरल डिजाइन बहुत पसंद होते हैं, उनके लिए ये डिजाइन बहुत ही बेहतरीन है। यह केवल आपकी हथेली को कवर कर रहा है और बहुत ही ट्रेडिशनल लुक भी दे रहा है।

Ramadan Special Design


मेहंदी का यह डिजाइन रमदान के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस डिजाइन में इस्लाम धर्म और रमजान से जुड़े एलिमेंट्स को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है। यह ईद की वाइब के साथ बाखूबी मैच करता है। अरबी मेंहदी के कई डिजाइनों में यह न्यूनतम है, लेकिन इसका रमजान स्पेशल टच बहुत ट्रेंड में है।

Simple Design


अगर आप इस साल कुछ लेटेस्‍ट मेहंदी के डिजाइन तलाश रही हैं, तो ये आप के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। ईद पर ये मेहंदी डिजाइन आपके हाथों को सबसे खूबसूरत बनाएंगे और ये काफी अलग भी दिखेंगे। यह बिल्कुल सिंपल और एलेगेंट सा दिखने वाला डिजाइन है, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ाएगा।

Ring Design


गोरे-गोरे हाथों पर अरेबिक स्‍टाइल वाली मेहंदी बहुत खूबसूरत लगती है। ऐसे में आप फ्रंट और बैक हैंड पर इस तरह के गोल डिजाइन वाले बनवा सकती हैं। ये आपके हाथों को थोड़ा भरा-भरा दिखाएंगी। साथ ही, उंगलियों में रिंग डिजाइन अंगूठी जैसा दिखेगा, आप चाहें तो कलाई पर ब्रेसलेट डिजाइन बना सकती हैं। 

Also Read: Eid 2023 Outfits: ईद पर पहनें ये लाइट और कम्फर्टेबल आउटफिट्स, खूबसूरत के साथ ही दिखें ट्रेंडिंग



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/Prz6OWx
https://ift.tt/7PgH0Ev
Eid 2023 Mehndi: ईद पर बनाएं ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, देखें तस्वीरें Eid 2023 Mehndi: ईद पर बनाएं ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, देखें तस्वीरें Reviewed by HealthTak on April 21, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.