Summer Hair Care: गर्मियों में रूखे और बेजान बालों के लिए अपनाएं ये बेहतरीन टिप्स, जल्द दिखेगा बदलाव

प्रतीकात्मक तस्वीर। 

प्रतीकात्मक तस्वीर। 

Hair Care Tips For Summer: लड़कियों के लिए उनके चेहरे के बाद सबसे अहम उनके बाल होते हैं। गर्मियों में बालों की देखभाल करना भी उतना ही मुश्किल होता है, जितना चेहरे के निखार को बचाना होता है। चिलचिलाती गर्मी और हानिकारक यूवी किरणें हमारे बालों की नमी को छीन लेती हैं। इससे हमारे बाल रूखे और बेजान दिखने लगते हैं। ऐसे में इन्हें हेल्दी बनाने के लिए लड़कियां तरह-तरह के कैमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, रूखे बालों को हेल्दी बनाने के लिए आपको कुछ खास तरीकों को अपनाना होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको चिलचिलाती गर्मी से बालों को बचाने के लिए कुछ बेहतरीन टिप्स बताने वाले हैं। इन टिप्स से आप अपने बालों को खराब होने से रोक सकती हैं।

अपने बालों को मॉइस्चराइज करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

1. बालों को रखें साफ: गर्मी के मौसम में पसीना और तेल बालों में डैंड्रफ बढ़ा देते हैं, जिसकी वजह से बालों में खुजली होने लगती है। ऐसे में, आपको माइल्ड शैंपू से बालों को धोना चाहिए। आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर के बालों की मसाज भी कर सकते हैं।

2. धूप से बचाना बहुत जरूरी: गर्मियों के मौसम में बालों को चिलचिलाती धूप से बचाना बहुत जरूरी है। सूरज की हानिकारक यूवी किरणें आपके बालों को बहुत नुकसान पहुंचाती है। इसकी वजह से बाल रूखे और कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में आपको धूप में जाने से बचना चाहिए और अगर बहुत ज्यादा जरूरी हो, तो घर से टोपी या फिर स्कार्फ पहन कर निकलें। आप चाहें तो बालों में एसपीएफ कंडीशनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. डीप कंडीशनिंग: गर्मी में तापमान बहुत बढ़ जाता है, जो बालों का नेचुरल ऑयल सोंखकर उन्हें रूखा और बेजान बना देते हैं। इसे रोकने के लिए डीप कंडीशनिंग बहुत जरूरी होती है। ऐसे में आप नारियल के तेल, शिया बटर और शहद का इस्तेमाल कर बालों को हाइड्रेट कर सकते हैं।

4. हीटिंग टूल का ना करें इस्तेमाल: बालों को सुखाने के लिए और उन्हें स्टाइल करने के लिए अक्सर लोग ड्रायर, बालों की आयरन और कर्लिंग आयरन का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, आपको ये पता होना चाहिए की इन हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करके आप अपने बालों को ना सिर्फ कमजोर बना रहे हैं, बल्कि बालों से नमी को भी खत्म कर देते हैं। यही कारण है कि गर्मी के दिनों में इस तरह की चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। आप नैचुरल तरीकों से बालों को सुखाएं और कर्लिंग कॉम्ब से बालों को स्टाइल कर सकते हैं।

5. बाल कटवाएं: कुछ समय के बाद बाल कटवाने से आपके बाल हेल्दी रहते हैं। ऐसे में आपको हर 6 से 8 सप्ताह के बाद बालों को जरूर कटवाना चाहिए, इस तरह आप दोमुंहे बालों को टूटने से रोक सकेंगे और बालों को हेल्दी रखने में मदद मिलेगी।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/8Gm9c6I
https://ift.tt/HZu0BTe
Summer Hair Care: गर्मियों में रूखे और बेजान बालों के लिए अपनाएं ये बेहतरीन टिप्स, जल्द दिखेगा बदलाव Summer Hair Care: गर्मियों में रूखे और बेजान बालों के लिए अपनाएं ये बेहतरीन टिप्स, जल्द दिखेगा बदलाव Reviewed by HealthTak on April 14, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.