Nainital: वीकेंड पर नैनीताल घूमने का बना रहे प्लान तो जरूर पढ़ लें नए नियम, कहीं ट्रिप का मजा हो जाए किरकिरा

नैनीताल घूमने के लिए नए नियम।

नैनीताल घूमने के लिए नए नियम।

Nainital New Rules For Tourists Before Weekend: गर्मियों की छुट्टियों में हर कोई अपनी फैमिली के साथ घूमने का प्लान बनाना चाहता है। गर्मियों के इस सीजन में लोग ऐसी ठंडी जगहों पर जाना चाहते हैं, जहां उन्हें सुखद अहसास मिल सके। नैनीताल ऐसी लोकेशन है, जो गर्मियों के सीजन के लिए पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में शामिल है। नैनीताल में पर्यटकों की इतनी भीड़ लगी हुई है कि प्रशासन के लिए इस भीड़ को संभालना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में पर्यटकों के लिए कुछ नए नियम लागू किए गए हैं। इससे यहां आने वाले लोगों को कंट्रोल किया जा सकेगा और पर्यटकों को नैनीताल में सुकून से घूमने का मौका मिलेगा। आइये अब देखते हैं, ये नए नियम कौन से हैं।

​नैनीताल में बाइक एंट्री पर लगाई रोक

नैनीताल में बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए, बेरोकटोक एंट्री पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही, शहर में अब बाइक एंट्री पर भी बैन लगा दिया गया है। नैनीताल में एंट्री के लिए लोगों को हल्द्वानी कालाढुंगी रोड लेना होगा। इसके साथ पटवाडांगर से बेलबसानी होते हुए यात्री नैनीताल से बाहर निकल पाएंगे। साथ ही, नैनीताल में जब पार्किंग पूरी तरह से भर जाएगी, तो पर्यटकों के वाहनों को रुसी बाईपास और नारायण नगर में पार्किंग की व्यवस्था होगी। बता दें कि यहां से पर्यटक शटल सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बदले हुए नियमों में ये है नया ​

पर्यटकों को नैनीताल में पुलिस इंतजाम से लेकर पानी और शौचालय तक सभी सर्विस दी जाएंगी। वाहनों की सुरक्षा के लिए यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। बता दें कि नैनीताल के माल रोड में नो पार्किंग जोन रहेगा। इसके अलावा अगर आप खुर्पाताल वाटर फॉल जाते हैं, तो यहां भी आपको पार्किंग की सुविधा नहीं मिलेगी। कुल मिलाकर नैनीताल में वाहनों को लेकर सख्त कानून फॉलो किए जा रहे हैं। अब अगर होटल स्टे की बात करें, तो नैनीताल में अब आप 270 होटल और 80 होम स्टे ही बुक कर पाएंगे। प्रशासन का फोकस केवल इतने ही होटल और होमस्टे पर रहेगा। इससे पर्यटकों की भीड़ कम करने में मदद मिलेगी। इस नियम को लेकर प्रशासन का कहना है कि पर्यटक केवल रजिस्टर्ड होटल में ही बुकिंग कर सकेंगे।

कैंची धाम के लिए नियम

कैंची धाम में अक्सर लंबा जाम लगा रहता है। इससे छुटकारा पाने के लिए भी प्रशासन ने खास तैयारी की है। नए नियमों के तहत भवाली में केवल 30 गाड़ियां ही पार्क हो सकेंगी, अगर आप कैंची धाम जाना चाहते हैं, तो यहां से शटल सेवा का इस्तेमाल करना होगा। यहां जाम न लगे इसके लिए बड़े और छोटे वाहनों को राम गढ़ से भेजा जाएगा।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/Fhlqx6J
https://ift.tt/HZu0BTe
Nainital: वीकेंड पर नैनीताल घूमने का बना रहे प्लान तो जरूर पढ़ लें नए नियम, कहीं ट्रिप का मजा हो जाए किरकिरा Nainital: वीकेंड पर नैनीताल घूमने का बना रहे प्लान तो जरूर पढ़ लें नए नियम, कहीं ट्रिप का मजा हो जाए किरकिरा Reviewed by HealthTak on April 14, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.