भारत में हुई आर्कटुरस वेरिएंट की एंट्री।
भारत में हुई आर्कटुरस वेरिएंट की एंट्री।
Coronavirus Know What Is Arcturus Variant: भारत में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। ताजा आंकड़ों की बात करें, तो देश में शुक्रवार को 11,109 कोविड-19 मामले दर्ज किए हैं। बता दें कि ये डेटा इस हफ्ते में लगातार पांचवें दिन कोरोना मामलों में हो रही वृद्धि को दर्शाता है। इस समय भारत में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट XBB.1.16 की वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। वहीं, कोरोना को लेकर अब एक और परेशान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, कोरोना के नए वेरिएंट XBB.1.16 को अब Arcturus नाम दिया गया है। कोविड का ये वेरिएंट पिछले म्युटेशन की तुलना में 1.2 गुना ज्यादा तेजी से फैल रहा है।
तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा Arcturus
ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना का आर्कटुरस वेरिएंट ओमिक्रॉन के 600 से ज्यादा सब वेरिएंट्स में से एक है। यह अब तक का सबसे ज्यादा संक्रामक संस्करण है। बता दें कि आर्कटुरस क्रैकेन वेरिएंट यानी XBB.1.5 के जैसा है। इस वेरिएंट का सबसे पहला मामला जनवरी में पाया गया था।
न्यूयॉर्क इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के विशेषज्ञों के मुताबिक, आर्कटुरस अमेरिका, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, वाशिंगटन, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया और टेक्सास समेत 22 अन्य देशों में पाया गया है। यही वजह है कि WHO द्वारा इस पर नजर रखी जा रही है और कुछ अधिकारियों के मुताबिक, यह वेरिएंट चिंता का सबब बन गया है। उन्होंने कहा कि ये वेरिएंट भारत में ज्यादा असर दिखा रहा है।
यहां जानिए Arcturus के लक्षण
WHO के मुताबिक, यह वेरिएंट इस तरह के लक्षण पैदा करता है, जो ओमिक्रॉन के अन्य वेरिएंट में नहीं दिखे थे।
तेज बुखार
खांसी
आंखों में खुजली
आंखों का चिप-चिपापन आदि इस नए वेरिएंट के लक्षण हैं।
कोरोना वायरस के पुराने लक्षण
कोरोना पिछले वेरिएंट में सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, थकान, गले में खराश, नाक बहना और खांसी आदि लक्षण हुआ करते थे।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/XMhR5bN
https://ift.tt/HZu0BTe

No comments: