Skin Care Tips: स्क्रब करने से पहले ध्यान में रखें ये बहुत ही अहम बातें, कहीं स्किन पर ना हो उल्टा असर

स्क्रब करने के लिए ध्यान रखें ये बातें।

स्क्रब करने के लिए ध्यान रखें ये बातें।

Best Scrubbing and Skin Care Tips: गर्मियों के मौसम में स्किन को मॉश्‍चराइज रखना जितना जरूरी होता है, उतना ही जरूरी क्लीनअप भी होता है। हालांकि, कई लोगों को अपना स्किन टाइप मालूम नहीं होता है और वह चेहरे पर कई तरह के एक्‍सपेरिमेंट करते रहते हैं। कई बार हम देखते हैं कि हमारी स्किन पर रैशेज हो जाते हैं और फाइन लाइन्‍स बढ़ने लगती हैं। ऐसे में हमारे लिए यह जानना जरूरी है कि हम क्‍लीनअप के दौरान सही तरीके से स्‍क्रब का इस्तेमाल करें। स्‍क्रबिंग स्किन को फ्रेश और ग्‍लोइंग बनाने के लिए की जाती है, लेकिन कई बार गलत तरीके से की गई स्‍क्रबिंग हमारी स्किन को ज्‍यादा मेच्‍योर बना देती है। ऐसे में आज हम जानेंगे कि स्किन केयर में स्‍क्रब का इस्तेमाल सही तरीके से कैसे किया जा सकता है।

स्किन टाइप देखकर स्‍क्रब चुनें

ध्यान रहे, स्‍क्रबिंग से पहले आपको ये पता होना चाहिए कि आपकी स्किन किस तरह की है। अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो आप प्रोडक्‍ट का चुनाव यह देखकर करेंगे कि वह आपकी त्‍वचा के लिए सूटेबल है भी या नहीं। उसी तरह अगर आपकी स्किन ड्राई या नॉर्मल है, तब भी आप प्रोडक्‍ट को स्किन टाइप के हिसाब से ही खरीदें। ऐसा नहीं करने पर आपकी स्किन बहुत ज्यादा प्रभावित हो सकती है।

कब और कैसे करना चाहिए स्क्रब

आमतौर पर रात के समय स्‍क्रबिंग करना बिल्कुल परफेक्ट होता है। नाइट स्किन केयर रूटीन में सबसे पहले स्क्रब का इस्तेमाल किया जाता है, ऐसे में चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए स्क्रब लगाना चाहिए। ध्यान रहे कि आपको इसे ज्‍यादा रगड़ना नहीं है, इसके बाद अब अच्‍छी तरह धोकर चेहरे पर क्रीम या मॉइश्चराइजर लगाएं। अगर आपके स्किन पोर्स ओपन हैं, तो आइस क्यूब से चेहरे की मसाज कर सकते हैं।

स्क्रब के बाद करें होममेड मास्क का इस्तेमाल

कई लोग स्क्रब और फेस मास्क के बीच कन्फयूज रहते हैं, लेकिन स्क्रबिंग के बाद आपको फेस मास्क लगाना चाहिए। अगर आप स्क्रब के बाद चेहरे पर फेस पैक का इस्तेमाल करते हैं, तो यह स्किन के लिए एक्‍सट्रा टॉनिक का काम करेगा। इसके लिए बेहतर होगा कि आप होम मेड फेस मास्‍क का ही इस्तेमाल करें। बता दें कि फेस मास्क का चुनाव भी स्किन टाइप के आधार पर ही किया जाता है।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/WzkQG3J
https://ift.tt/6Z4zeQH
Skin Care Tips: स्क्रब करने से पहले ध्यान में रखें ये बहुत ही अहम बातें, कहीं स्किन पर ना हो उल्टा असर Skin Care Tips: स्क्रब करने से पहले ध्यान में रखें ये बहुत ही अहम बातें, कहीं स्किन पर ना हो उल्टा असर Reviewed by HealthTak on April 16, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.