मनाली के पास स्थित इन जगहों पर जरूर जाएं।
मनाली के पास स्थित इन जगहों पर जरूर जाएं।
Best Manali Off Beat Destinations: गर्मियों के मौसम में टूरिस्ट हिल स्टेशन घूमने का प्लान बनाते हैं। ऐसे में मनाली लोगों की लिस्ट में सबसे ऊपर नजर आता है। यह जगह अपने नेचुरल अट्रैक्शन के लिए देशभर में बहुत मशहूर है। मनाली की सुंदरता और एडवेंचर एक्टिविटीज के कारण ही लोग यहां जाना पसंद करते हैं। दिल्ली और नोएडा से पास होने की वजह से अक्सर मनाली घूमने आने वालों का तांता लगा रहता हैं। यही कारण है कि अब लोग घूमने के लिए नए ऑप्शन तलाश रहे हैं। अगर आप भी घूमने के लिए इसी तरह नई जगहों को ढूंढ रहे हैं, तो मनाली के पास बहुत सी सीक्रेट जगह हैं। इन जगहों के बारे में बहुत ज्यादा लोग नहीं जानते हैं, यही कारण है कि यहां नेचर की खूबसूरती के साथ ही बहुत शांति भी रहती है। आइए देखते हैं, ये बेहतरीन जगहें कौन सी हैं।
Patlikuhal
मनाली के बहुत ही पास में स्थित इस जगह का नाम शायद ही आपने कभी सुना होगा। मनाली से पतलीकुहल पहुंचने में महज 27 मिनट का समय लगता है। ये बहुत ही खूबसूरत जगह है, यहां आप सुकून और शांति से अपने परिवार के साथ वक्त बिता सकते हैं। यहां एक बार आने के बाद आपका वापस लौटने का मन बिल्कुल नहीं करेगा। बता दें कि इस जगह को हिमाचल प्रदेश की ऑफबीट जगहों में भी गिना जा सकता है।
Thanedar
इस जगह का नाम सुनकर आपको हंसी जरूर आ जाएगी, लेकिन सच में ये जगह स्वर्ग से कम बिल्कुल नहीं है। हिमाचल प्रदेश से लगभग 196 किमी दूर यह जगह सेब की खेती के लिए बहुत फेमस है। इसके साथ ही यहां सेब का निर्यात भी किया जाता है, थोनदार में सेब के साथ ही आपको चेरी के भी खेत देखने को मिलेंगे। यहां आप अपने परिवार के साथ बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं।
Malana
मलाना गांव मनाली से ढाई घंटे की दूरी पर रहस्यों से भरा एक बहुत ही सुंदर गांव है। इस गांव की ओर लोग बहुत ज्यादा अट्रैक्ट हो रहे हैं। यहां दिलचस्प बात ये है कि यह गांव भारत के संविधान को भी नहीं मानता है। यहमं प्रजातंत्र है और इस गांव की काउंसिल को हाकिमा कहते हैं। जिसके हायर और लोअर कोर्ट भी हैं। यहां आपको पत्थर और लकड़ी से बने कई खूबसूरत मंदिर भी देखने को मिलेंगे। इसके अलावा यहां बहुत सी ऐसी बातें हैं, जो आपको अपनी तरफ आकर्षित करेंगी।
Sangla
सांगला मनाली से कुल 28 किमी की दूरी पर है। यहां ज्यादातर टूरिस्ट विष्णु मंदिर और वॉटरफॉल देखने के लिए आते हैं। अगर आपको ट्रेकिंग पसंद हैं, तो आपको इस जगह बहुत मजा आएगा। क्योंकि यहां सिर्फ ट्रेकिंग के जरिए पहुंचा जा सकता है। रास्ते में आपको घने जंगल में फुल एडवेंचर मिलने वाला है।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/fjCutSp
https://ift.tt/6Z4zeQH

No comments: