Pocket Pizza: घर पर बनाएं बाजार वाले टेस्टी पॉकेट पिज्जा, यहां देखें बहुत ही आसान और बेहतरीन रेसिपी

पॉकेट पिज्जा बनाने की रेसिपी।

पॉकेट पिज्जा बनाने की रेसिपी।

Easy Pocket Pizza Recipe: पिज्जा का नाम सुनते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के मुंह में पानी आ जाता है। मार्केट में अलग-अलग तरह के टेस्टी पिज्जा मिलते हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर आजकल मटका पिज्जा और पॉकेट पिज्जा काफी ज्यादा ट्रेंड में है। अगर आपको पॉकेट पिज्जा खाने का मन कर रहा है, तो आपको बाहर जाकर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आज हम आपको बताएंगे पॉकेट पिज्जा बनाने की आसान रेसिपी, इसके जरिए मिनटों में आप घर पर ही पिज्जा तैयार कर सकेंगे। तो चलिए... आपको पॉकेट पिज्जा की आसान रेसिपी बताते हैं।

पॉकेट पिज्जा में इस्तेमाल होने वाली इंग्रेडिएंट्स

ब्रेड की 2 स्लाइस

1 छोटा चम्मच स्वीट कॉर्न

मोजरेला चीज

1 छोटा चम्मच बारीक कटी हुई हरी शिमला मिर्च

1 छोटा चम्मच गाजर बारीक कटा हुआ

1 छोटा चम्मच मटर

1 छोटा चम्मच बारीक कटी पीली शिमला मिर्च

1 छोटा चम्मच बारीक कटी हुई लाल शिमला मिर्च

अमचूर पाउडर

शेजवान चटनी

मिक्स हर्ब्स

रेड चिली फ्लेक्स

नमक स्वादानुसार

मेयोनीज

पॉकेट पिज्जा रेसिपी

- पॉकेट पिज्जा बनाने के लिए आपको पहले ब्रेड के दो स्लाइस लेने हैं।

- अब ब्रेड के किनारों को काट कर रख लें।

- इसके बाद ब्रेड पर बेलन से दबाव डालते हुए उसे पतला कर लें।

- एक बाउल में मटर, स्वीट कॉर्न, तीनों शिमला मिर्च और गाजर डालें।

- इसमें शेजवान चटनी, मेयोनीज, मिक्स हर्ब्स, चिली फ्लेक्स, नमक और अमचूर पाउडर आदि मिलाएं।

- इन सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

- इसके बाद ब्रेड लें और उसके किनारों पर हल्का दूध लगाएं।

- अब सब्जियों के तैयार मिक्सचर को ब्रेड पर रखें।

- इस पर चीज डालकर ऊपर से दूसरी ब्रेड रखें।

- ब्रेड को एक दूसरे से चिपकाने के लिए कांटे से दबाएं।

- अब इस पर थोड़ा सा चिली फ्लेक्स डालें।

- इसके बाद माइक्रोवेव में 450 डिग्री पर दो मिनट के लिए पका लें।

- आपका पॉकेट पिज्जा तैयार है।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/eu3jB0r
https://ift.tt/6Z4zeQH
Pocket Pizza: घर पर बनाएं बाजार वाले टेस्टी पॉकेट पिज्जा, यहां देखें बहुत ही आसान और बेहतरीन रेसिपी Pocket Pizza: घर पर बनाएं बाजार वाले टेस्टी पॉकेट पिज्जा, यहां देखें बहुत ही आसान और बेहतरीन रेसिपी Reviewed by HealthTak on April 16, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.