दाद की समस्या से निजात पाएं।
दाद की समस्या से निजात पाएं।
Home Remedies For Ringworm: दाद (Ringworm) एक आम फंगल इंफेक्शन होता है। यह शरीर के किसी भी भाग में देखने को मिल सकता है, लेकिन ज्यादातर इसे सिर, पैर और नाखूनों के आसपास देखा जाता है। गर्मियों के मौसम में ये इन्फेक्शन होना बहुत आम बात होती है, क्योंकि इस मौसम में ह्यूमिडिटी ज्यादा हो जाती है। इस वजह से आपको पसीना ज्यादा आता है और फंगस को बढ़ने का मौका मिल जाता है। इस इन्फेक्शन को ठीक करने के लिए आपको कई सारे उपाय मिल जाएंगे। हालांकि, इस इन्फेक्शन को ठीक करने की बजाए आपको इससे बचाव करना चाहिए। आइए जानते हैं, कैसे गर्मियों के दौरान इस फंगल इंफेक्शन से बचाव किया जा सकता है।
- गर्मियों में स्किन को ड्राई और साफ रखें
बता दें कि इस इंफेक्शन से बचने का सबसे बेहतरीन तरीका है कि आप अपनी स्किन को हर समय सूखा (Dry) और साफ (Clean) रखें। अगर आपको ज्यादा पसीना आता है, तो उसे समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए। स्किन के गीले होने पर इस तरह के इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा आपको खुद को साफ सुथरा रखना चाहिए और रोजाना नहाना चाहिए। ध्यान रहे कि नहाने के बाद शरीर को टॉवल से अच्छी तरह पोंछना जरूरी है।
- गर्मियों में ढीले कपड़े पहनें
गर्मियों के मौसम में अगर आप ज्यादा टाइट कपड़े पहनते हैं, तो इससे आपके शरीर में ज्यादा पसीना आएगा। इस वजह से रिंगवर्म फंगस (Ringworm Fungus Infection) को बढ़ने का मौका मिल सकता है, इसलिए आपको थोड़े खुले-खुले कपड़े पहनने चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि जो कपड़े आप पहन रहे हैं, उनका फैब्रिक चुभने वाला ना हो और आपकी स्किन पर हवा लगती रहे। गर्मियों के समय आप कॉटन या फिर लिनेन जैसे फैब्रिक के कपड़े पहन सकते हैं।
- अपनी पर्सनल चीजों को शेयर न करें
दाद का संक्रमण एक-दूसरे को फैलने वाला होता है। यह किसी भी संक्रमित व्यक्ति या पशु के डायरेक्ट संपर्क में आने के कारण फैल सकता है। यही कारण है कि आपको किसी अन्य व्यक्ति के साथ अपने टॉवल, कपड़े और कंघी आदि शेयर नहीं करने चाहिए। इसके अलावा दूसरे व्यक्ति की अन्य चीजों को लेने से भी बचना चाहिए। अगर आपको अपना सामान शेयर करना पड़ भी रहा है, तो यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि वह साफ सुथरा और डीस इंफेक्टेड जरूर किया गया हो।
- हाइजीन है बहुत जरूरी
अगर आप हाइजीन का ख्याल रखते हैं, तो इससे आपको दाद और खुजली जैसे इंफेक्शन (Body Itching) से बचने में काफी मदद मिलेगी। इस तरह के इन्फेक्शंस से खुद को बचाने के लिए आपको छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना होगा जैसे कि अगर आपने किसी पशु को छुआ है, तो उसके बाद अपने हाथ धो लें। अपने हाथों को अच्छे से साफ करने से पहले अपने मुंह या फिर किसी भी शरीर के भाग को भूलकर भी न छुएं आदि।
Also Read: Summer Tips: पिंपल्स और एक्ने जैसी समस्याओं से पाएं छुटकारा, यहां देखें बेहतरीन टिप्स
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/sV034dL
https://ift.tt/IWjdEyR

No comments: