Eid 2023: ईद पर दिल्ली की इन मस्जिदों का जरूर करें दीदार, देखें लिस्ट

ईद के मौके पर इन मस्जिद में जरूर जाएं।

ईद के मौके पर इन मस्जिद में जरूर जाएं।

Eid 2023 Famous Mosque in Delhi: रमजान के पाक महीने के बाद अब इस्लाम धर्म को मानने वाले ईद की तैयारियों में जुट गए हैं। बता दें कि ईद-उल-फित्र को मीठी ईद भी कहा जाता है। इस त्योहार में कई तरह के पकवान बनाए जाते है। लोग एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। ईद (Eid 2023) का यह त्योहार इस्लाम धर्म को मानने वालो के लिए बहुत खास होता है। ऐसे में इस खास मौके पर हम आपको दिल्ली के कुछ फेमस मस्जिदों के बारे में बताएंगे, जहां आप ईद के अवसर पर घूमने जा सकते हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो आप जामा मस्जिद के अलावा भी कई मस्जिदों का दीदार कर सकते हैं। बता दें कि ये मस्जिदें अपनी खूबसूरती और वास्तुकला के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं।

Fatehpuri Mosque


फतेहपुरी मस्जिद दिल्ली की सबसे पुरानी जगह चांदनी चौक में स्थित है। यह मस्जिद लाल पत्थरों से बनी है। यह मस्जिद मुगल काल की खूबसूरत वास्तुकला और भव्यता का सुंदर नमूना है। इस मस्जिद का निर्माण 1650 में शाहजहां की बेगम फतेहपुरी ने करवाया था। यहां पर्यटकों की बहुत भीड़ देखने को मिलती है। ईद पर इस मस्जिद की खूबसूरती देखने लायक होती है।

Jamali Kamali Mosque


दिल्ली में कुतुब मीनार के पास में ही जमाली कमाली की मस्जिद मौजूद है। यह घूमने के लिहाज से बहुत खूबसूरत जगह है। यहां जाने के लिए आप कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन उतर सकते हैं। यहां से मस्जिद लगभग 2 किमी दूर है, ऐसे में जमाली कमाली पहुंचने के लिए आप यहां से सीधा ऑटो ले सकते हैं।

Quwwat Ul Islam Mosque


अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो ईद के मौके पर आप कुव्वत उल इस्लाम मस्जिद भी घूमने जा सकते हैं। यह मस्जिद कुतुब मीनार महरौली में स्थित है। यह दिल्ली की सबसे पुरानी मस्जिदों में से एक है। इस मस्जिद का निर्माण गुलाम वंश के संस्थापक कुतुबुद्दीन ऐबक ने करवाया था।

Masjid Moth


माना जाता है कि मोठ की मस्जिद लगभग 500 साल पुरानी है। यह मस्जिद साउथ दिल्ली में स्थित है, इसका निर्माण लोदी काल में वजीर मिया भोइया ने करवाया था। बता दें कि यह मस्जिद अपनी खूबसूरती और ओनेखे इतिहास के लिए बहुत मशहूर है। ईद के मौके पर आप को इस मस्जिद की खूबसूरती देखने जरूर जाना चाहिए।

Also Read: Eid 2023 Outfits: ईद पर पहनें ये लाइट और कम्फर्टेबल आउटफिट्स, खूबसूरत के साथ ही दिखें ट्रेंडिंग



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/oTGXqad
https://ift.tt/IWjdEyR
Eid 2023: ईद पर दिल्ली की इन मस्जिदों का जरूर करें दीदार, देखें लिस्ट Eid 2023: ईद पर दिल्ली की इन मस्जिदों का जरूर करें दीदार, देखें लिस्ट Reviewed by HealthTak on April 20, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.