Relationship: शादी से पहले पार्टनर से पूछें ये सवाल, वरना पछताना पड़ेगा

शादी से पहले जरूर पूछे ये सवाल।

शादी से पहले जरूर पूछे ये सवाल।

Ask These Questions Before Wedding: जीवन के सबसे बड़े और बहुत ही अहम सवालों में से एक शादी होती है। शादी का फैसला लड़के और लड़की के लिए ही नहीं बल्कि उनके परिवारों के लिए भी काफी मायने रखता है। ऐसे में लोगों को अच्छे से सोच-विचार करने के बाद ही शादी के लिए हां बोलना चाहिए। लेकिन, ये भी जरूरी नहीं होता कि सोच समझकर लिया गया फैसला सही ही निकले। ऐसे में आपको शादी करने से पहले अपने होने वाले पार्टनर से कुछ अहम सवाल पूछ लेने चाहिए। इस तरह आप शादी के बाद आने वाली कुछ परेशानियों से खुद को बचा सकते हैं। अगर आपकी अरेंज मैरिज हो रही है, तो आपको शादी से पहले एक-दूसरे को जानने की कोशिश करनी चाहिए। आइए जानें कौन से हैं ये (Relationship Tips) अहम सवाल।

दोनों की सहमति से करें शादी

कई बार लोग किसी दबाव में आकर शादी करने के लिए तैयार हो जाते हैं। हालांकि, इस तरह की शादियों में खुशी नहीं मजबूरी होती है। कई लड़के और लड़कियां अपनी फैमिली के प्रेशर में आकर शादी के लिए हामी भर देते हैं। इससे शादी के बाद आपको कई दिक्कतें हो सकती हैं, शादी के बाद आपको एक ऐसे इंसान के साथ जिंदगी बितानी पड़ जाती है, जिसे शायद आप अच्छे से जानते और समझते भी नहीं हैं।

पहले ही पूछ लें जॉब से जुड़े सवाल

शादी के बाद लोगों को अपने करियर से समझौता करना पड़ता है। यह स्थिति ज्यादातर महिलाओं के सामने आती है। इसलिए शादी का फैसला लेने से पहले पार्टनर से करियर की बात जरूर कर लेनी चाहिए। इसके अलावा पार्टनर से अपने गोल और जॉब से जुड़ी बातों को भी शेयर करें। अगर आपके पार्टनर और उनके परिवार को आपकी जॉब से परेशानी ना हो तभी शादी के लिए हां करें।

फैमिली प्लानिंग पर बात करना जरूरी

शादी की एक्साइटमेंट कपल्स अक्सर बच्चे को लेकर बात करना भूल जाते हैं।हालांकि, शादी के बाद परिवार के लोग आप पर बेबी को लेकर दवाब बनाने लगते हैं। इसलिए पार्टनर के साथ पहले ही इस मुद्दे पर बात कर के अंडरस्टैंडिंग बना लें।

Also Read: Relationship Tips: इंडिपेंडेंट वुमेन के साथ डेट आसान नहीं, देखें टिप्स



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/oDgOSNc
https://ift.tt/ryDLxJQ
Relationship: शादी से पहले पार्टनर से पूछें ये सवाल, वरना पछताना पड़ेगा Relationship: शादी से पहले पार्टनर से पूछें ये सवाल, वरना पछताना पड़ेगा Reviewed by HealthTak on April 24, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.