केसर पेड़ा बनाने की आसान विधि।
केसर पेड़ा बनाने की आसान विधि।
Kesar Peda Recipe: अगर आपके घर में पूजा है और आप बाजार के बजाय घर पर भगवान के लिए भोग तैयार करना चाहते हैं, तो केसर पेड़ा आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। ये खाने में जितना स्वादिष्ट है, उतना ही बनाने में भी आसान है। बता दें कि मावा और केसर से तैयार होने वाले इस केसर पेड़े को आप घर पर डिजर्ट के रूप में भी बना सकते हैं। ये आपकी स्वीट की क्रेविंग के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प है। आपने अगर कभी केसर पेड़ा नहीं बनाया है, तो हम आपको इसकी बहुत ही आसान सी विधि बताएंगे।
केसर पेड़ा बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
मावा (खोया) - 2 कप
केसर - 1/4 टी स्पून
दूध - 1 टी स्पून
चीनी पाउडर - स्वादानुसार
इलायची पाउडर - 1/4 टी स्पून
केसर पेड़ा बनाने की बहुत ही आसान विधि
केसर पेड़ा बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक छोटी कटोरी में 1 चम्मच दूध डालकर, उसमें केसर घोल देना है। अब केसर के घोल को ढककर अलग रख दें और एक कड़ाही को मीडियम आंच पर गर्म करें। इसमें मावा मसलकर भुनने के लिए डालें, अब मावा को करछी से चलाते हुए 7-8 मिनट तक चलाएं। ध्यान रहे आपको मावा को तब तक भूनना है, जब तक कि उसका रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए।
अब इस मिश्रण को एक ट्रे में निकालकर चारों तरफ फैला दें और 15-20 मिनट के लिए अलग रख दें। इससे मावा अच्छी तरह ठंडा हो जाएगा, इसके बाद मावा में चीनी पाउडर और इलायची पाउडर मिक्स करें। अगले स्टेप में मिश्रण में केसर का घोल डालकर हल्के हाथों से मिलाएं और मिश्रण को ढककर आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
इसके बाद मावा के मिश्रण को फ्रिज से निकाल लें और उसे अच्छी तरह से मिलाते हुए आटा गूंथ लें। अब तैयार आटे के बराबर हिस्सों में लोइयां बना लें। अब एक लोई को पहले गोल करें फिर हाथ से हल्का दबाकर पेड़े का आकार दें। आखिर में पेड़े के ऊपर एक-दो केसर के धागे लगा दें और इसे फिर एक बार फ्रिज में रख दें। आपके पेड़े तैयार हैं।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/uHlT7jJ
https://ift.tt/H4bWcs5

No comments: