कोहनी और घुटनों के कालेपन से पाएं राहत।
कोहनी और घुटनों के कालेपन से पाएं राहत।
How to get rid of Dark Knees and Elbows: गर्मी के मौसम (Summer Season) में टैनिंग की समस्या बहुत आम होती है। हालांकि कई बार डेड स्किन की वजह से भी स्किन काली और रूखी दिखाई देने लगती है। आपने अक्सर ध्यान दिया होगा कि शरीर के कुछ हिस्से बाकी बॉडी पार्ट्स के मुकाबले हमेशा ही काले रहते हैं, जैसे कि कोहनियों और घुटनों की स्किन पर जमे काले दाग हटाना आसान काम नहीं होता है। यही कारण है कि इनकी वजह से लड़कों और लड़कियों दोनों को ही हाफ शर्ट या टॉप्स आदि पहनने में हिचकिचाहट महसूस होने गलती है। ऐसे में यहां हम आपको बता रहें हैं कि आप कोहनियों और घुटनों के कालेपन को किस तरह घरेलू उपायों (Skin Care Tips) की मदद से दूर कर सकते हैं।
इन घरेलू नुस्खों के साथ काली कोहनियों और घुटनों को करें साफ
- काले दागो पर नींबू का करें इस्तेमाल: इस घरेलू नुस्खे को इस्तेमाल करने के लिए नींबू का रस निचोड़ लें और इस रस को कोहनियों और घुटनों पर लगाकर 2 से 3 घंटे तक छोड़ दें। यह आपकी स्किन पर ब्लीच की तरह काम करता है और इससे काले और गहरे दाग हल्के पड़ने लगेंगे। इस प्रक्रिया को आपको दो से तीन दिन तक दोहराना है। इस तरह आपके कोहनियों और घुटनों की स्किन साफ हो जाएगी।
- मलाई और हल्दी का ऐसे करें इस्तेमाल: इस घरेलू नुस्खे को अपनाने के लिए आपको गाढ़ी मलाई लेनी है और इसमें एक चम्मच हल्दी पाउडर मिक्स करना है। अब इसे पेस्ट को स्किन पर लगाकर कम से कम 20 मिनट के लिए छोड़ देना है। जब यह अच्छी तरह सूख जाए, तो इसे धो लें। बता दें कि हल्दी में ब्लीचिंग एजेंट होता है और ये मेलानिन को कम करने में भी मदद करता है। इस तरह आप कालेपन से निजात पा सकते हैं।
- दूध और बेकिंग सोड़ा: इस घरेलू नुस्खे को अपनाने के लिए आपको दूध और बाकिन सोडा लेने हैं। दूध में एक्टिक एसिड होता है जो पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है। वहीं, बेकिंग सोडा स्किन को एक्सफोलिएट कर डेड स्किन हटाने का काम करता है। आप इन दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे स्किन पर लगाएं, आप ऐसा 10 मिनट तक करें। इस घरेलू नुस्खे से धीरे-धीरे स्किन का रंग हल्का होगा और डेड स्किन हट जाएगी।
- दही और विनेगर: बता दें कि दही और विनेगर के मिश्रण में लैक्टिक एसिड (Lactic Acid) और एसीटिक एसिड (Acetic Acid) पाया जाता है। यह स्किन के रंग को हल्का करने में मदद करते हैं। इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करने के लिए आप एक छोटा चम्मच दही लें और एक छोटा चम्मच विनेगर इसमें मिला लें। जब इसका पेस्ट बन जाए, तो इसे कोहनी और घुटनों पर लगाएं और स्क्रब करें। बाद में इसे हटाकर स्किन को मॉइश्चराइज कर लें। आपके कालेपन की समस्या कम हो जाएगी।
Also Read:Ice Therapy: बर्फ रगड़ने के फायदे, निखार के साथ ऑयली स्किन से निजात
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/3V5zygX
https://ift.tt/ryDLxJQ

No comments: