Parineeti Chopra: वेडिंग रूमर्स के बीच क्या परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा न कर ली सगाई, जानें क्या है सच्चाई

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई।

Parineeti Chopra And Raghav Chadha: पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के अफेयर और शादी की बातें सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं, इन वेडिंग रूमर्स के बीच परिणीति अपनी रिंग फिंगर में एक सिल्वर बैंड पहने स्पॉट हुईं हैं। बता दें की एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और पॉटिलिटिशयन राघव चड्ढा, दोनों ने ही अपने रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी साधी हुई है। रूमर्ड कपल अक्सर शादी के सवालों से बचते हुए नजर आते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही राघव चड्ढा से पूछा गया था कि परिणीति की खूब चर्चा हो रही है, इस पर राघव ने शरमाकर और हंसते हुए कहा था कि आज जश्न मनाइये की आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बनी है। इसके अलावा आपको और भी कई सारे जश्न मनाने का मौका मिलेगा।

परिणीति चोपड़ा ने रिंग फिंगर में पहना सिल्वर बैंड

बता दें कि सोमवार की रात परिणीति चोपड़ा को स्पॉट किया गया था। हालांकि, इस बार मीडिया का ध्यान परिणीति की क्यूट स्माइल और खूबसूरती ने नहीं, बल्कि उनकी रिंग ने खींचा। एक्ट्रेस ने अपनी रिंग फिंगर में एक सिंपल सिल्वर बैंड पहना हुआ था। बता दें कि एक्ट्रेस को सोमवार रात सेलिब्रिटी मैनेजर पूनम दमानिया के ऑफिस में स्पॉट किया गया था। इस दौरान परिणीति ने व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ बिना बटन वाली शर्ट को श्रग के तौर पर कैरी किया था। अपने कैजुअल लुक को कम्पलीट करने के लिए एक्ट्रेस ने डेनिम के साथ पेयर किया था। ऑफिस से निकलने से पहले एक्ट्रेस ने मीडिया कैमरों के लिए स्माइल किया।

एक्ट्रेस परिणीति इस बड़े प्रोजेक्ट में आएंगी नजर

बता दें कि परिणीति और राघव के अफेयर की खबरों के बीच एक्ट्रेस के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। परिणीति चोपड़ा साल 2021 में आई रोमांटिक फिल्म शिद्दत के दूसरे पार्ट में नजर आने वाली हैं। जी हां, फिल्म के मेकर्स ने शिद्दत 2 बनाने की घोषणा कर दी है। इसके साथ यह भी जानकारी दी जा रही है कि परिणीति इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। बता दें कि शिद्दत 2 में सनी कौशल जग्गी के किरदार में एक बार फिर नजर आने वाले हैं। वहीं, शिद्दत 2 में राधिका मदान होंगी या नहीं इस बात को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/e84uiHn
https://ift.tt/fMWY6sB
Parineeti Chopra: वेडिंग रूमर्स के बीच क्या परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा न कर ली सगाई, जानें क्या है सच्चाई Parineeti Chopra: वेडिंग रूमर्स के बीच क्या परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा न कर ली सगाई, जानें क्या है सच्चाई Reviewed by HealthTak on April 18, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.