पार्टनर से ना लगाएं ये उम्मीदें।
पार्टनर से ना लगाएं ये उम्मीदें।
Best Relationship Tips: रिलेशनशिप में आने के बाद नया-नया प्यार और पार्टनर की अटेंशन हर किसी को बहुत पसंद आती है। एक इंसान के साथ वक्त बिताते इंसान खुलने लगता है। ये ऐसा समय होता है, जब लड़के और लड़कियां दोनों ही एक-दूसरे पर निर्भर हो जाते हैं। हालांकि, जैसे-जैसे लोगों में प्यार बढ़ता है, वैसे-वैसे उनकी उम्मीदें भी बढ़ने लग जाती हैं। ये हम सभी जानते हैं कि उम्मीदें इंसान को सिर्फ तकलीफ देती हैं। असल में रिलेशनशिप में कपल्स से जो अहम गलतियां होती हैं, वह एक-दूसरे से जरूरत से ज्यादा उम्मीदें लगाने की होती हैं। ऐसे में आज के इस आर्टिक्ल में हम आपको उन उम्मीदों के बारे में बताएंगे, जो आपको पार्टनर से नहीं लगानी चाहिए। इनसे आपका रिलेशनशिप बर्बाद भी हो सकता है।
- पार्टनर खुद ही जान लेंगे आपके मन की बात
रिलेशनशिप में आने के बाद बहुत से लोग पार्टनर से उम्मीद लगा लेते हैं कि वो बिन कहे आपके मन की बात जान लें। हम ये नहीं कह रहे हैं कि ऐसा होता नहीं है, लेकिन आपको खुद ही इस तरह कि उम्मीदें नहीं बांधनी चाहिए। आपका पार्टनर हमेशा यह अनुमान नहीं लगा सकते कि आपके मन में क्या चल रहा है या आप क्या सोच रहे हैं। इसलिए उम्मीदें लगाने की जगह आप अपने मन की बात सीधे पार्टनर को बता सकते हैं।
- पार्टनर से बदलने की उम्मीद ना करें
आपको अपने पार्टनर से बदलने की उम्मीद नहीं लगानी चाहिए। अगर वह बदलना चाहेंगे तो खुद ही बदल जाएंगे, आपका उनसे बदलने की उम्मीदें लगाना बहुत ही अवास्तविक बात है। आपको अपने पार्टनर को वैसे ही एक्सेप्ट करना चाहिए जैसे वे हैं।
- कोई भी नहीं होता परफेक्ट
जैसा कि हम सभी जानते हैं, कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता है। ऐसे में अपने पार्टनर से परफेक्ट होने की उम्मीद करना, खुद को खुद ही निराश करने जैसा है। इसके बजाय, अपने पार्टनर की खामियों को स्वीकार करें, जो एक्सेप्ट करने लायक हैं।
- आपकी हर जरूरत को पूरा करने की उम्मीद
आपकी जरूरतें पूरी करने की उम्मीद लगाना बहुत गलत है, आपके पार्टनर को एक सपोर्टिव और प्यार करने वाला होना चाहिए।
- हमेशा सहमत रहने की उम्मीद ना लगाएं
किसी भी रिश्ते में असहमति और टकराव होना बहुत आम सी बात है। अपने पार्टनर से प्यार करना और लगाव होना बहुत आम सी बात है, लेकिन ये उम्मीद करना की वह हमेशा आपके साथ रहेंगे, ये सही नहीं है।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/q7DfEmy
https://ift.tt/sAIwpd1

No comments: