Eye Twitching: शुभ-अशुभ नहीं बल्कि इन कारणों से फड़कती है आंख, यहां देखें बेहतरीन घरेलू उपचार

आंख फड़कने की बहुत सी वजह होती हैं।

आंख फड़कने की बहुत सी वजह होती हैं।

Know How To Stop Eye Twitching: ज्यादातर लोग आंख फड़कने की प्रक्रिया को शुभ और अशुभ के तराजू में तोलकर देखते हैं। हालांकी, आंख का फड़कना मांसपेशी से जुड़ी प्राकृतिक क्रिया है, जो तनाव के कारण शुरु होती है। इसके अलावा आंखों में खिंचाव, थकान, ड्राई आंखें, ज्यादा कैफीन का सेवन, निर्जलीकरण और शराब पीना भी इसके पीछे के कारण हो सकते हैं। आज हम आपको इस समस्या के पीछे की वजह और इससे बचने के लिए उपाय बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आपको राहत मिल जाएगी।

आंख फड़फड़ाने के क्या हैं कारण

इसका मुख्य कारण विटामिन बी-12 की कमी है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे मोबाइल फोन और कंप्यूटर पर ज्यादा समय बिताना, धूम्रपान या शराब का सेवन, कॉफी और चाय का ज्यादा सेवन, तनाव और अवसाद आदि की वजह से आंख फड़कने लगती है।

आंख फड़कने की समस्या से कैसे करें बचाव

1. लगातार जोर से झपकाएं आंखे: जब भी आपको लगे कि आंख जरूरत से ज्यादा झपक रही है, तो आप अपनी आंखों को जितना हो सके उतना कसकर बंद कर लें और फिर जितना हो सके उतना ही चौड़ा खोल लें। इस प्रक्रिया को तब तक करते रहें, जब तक आपकी आंखों से आंसू ना बहने लगें। अगर आपको आंख में कोई दर्द महसूस हो तो इस क्रिया को तुरंत बंद कर दें।

2. आंखों की मालिश करें: निचली पलक की मालिश करने के लिए अपनी मध्यमा उंगली का इस्तेमाल करें। इसके बाद लगभग 30 सेकंड के लिए फड़क रही पलक की मालिश करें। इस मसाज को करने से पहले सुनिश्चित कर लें कि आपके हाथ और चेहरा साफ हों।

3. आंखों का व्यायाम: इस व्यायाम के लिए आपको पूरे एक मिनट के लिए अपनी आंखें बंद करनी है। इसके बाद अपनी आंखों को खोलें और चारों दिशाओं में घुमाएं। आंखें खोलने से पहले इस क्रिया को लगभग तीन बार दोहराएं।

4. आंखों को ठंडे पानी से धोएं: गुनगुने और ठंडे पानी से बंद आंखों पर छींटे मारें। ठंडा पानी रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ देता है, जबकि गुनगुना पानी रक्त वाहिकाओं को खोल देता है। गर्म पानी के छींटे मारने से पहले अपनी पलकों पर बर्फ के टुकड़े को रगड़ लें। इस प्रक्रिया को 7-8 बार दोहरा सकते हैं।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/nJH0IOo
https://ift.tt/fMWY6sB
Eye Twitching: शुभ-अशुभ नहीं बल्कि इन कारणों से फड़कती है आंख, यहां देखें बेहतरीन घरेलू उपचार Eye Twitching: शुभ-अशुभ नहीं बल्कि इन कारणों से फड़कती है आंख, यहां देखें बेहतरीन घरेलू उपचार Reviewed by HealthTak on April 18, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.