पेरेंट्स को भी बच्चों को स्पेस देना चाहिए।
पेरेंट्स को भी बच्चों को स्पेस देना चाहिए।
Best Parenting Tips: माता-पिता के लिए बच्चे कभी बड़े नहीं होते, उन्हें हर उम्र में अपने बच्चों की चिंता रहती है। पेरेंट्स को हमेशा अपने बच्चों के खाने और सोने के समय से लेकर उनकी सफलता तक हर चीज की चिंता लगी रहती है। उन्हें इस बात की चिंता रहती है कि कहीं बच्चा बाहर पहचान बनाने, नौकरी करने और परिवार बनाने में देरी न कर दें। हालांकि, एक समय के बाद बच्चों को पेरेंट्स की चिंता बंदिशें लगने लग जाती हैं। यही कारण है कि वो अपने माता-पिता से दूर होने लग जाते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि उनके पेरेंट्स उनसे प्यार नहीं करते हैं, हर वक्त बस किसी न किसी चीज को लेकर डाटते रहते हैं। अगर आपके बच्चे भी इसी वजह से आपसे दूर होते जा रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको इन दूरियों को खत्म करने के लिए बेहतरीन टिप्स (Parenting Tips) बताएंगे।
1.बच्चों के फैसले में उनका सपोर्ट करें: कई लोग अक्सर बच्चों के सामने अपने जमाने की बातें करते हैं। हालांकि, पेरेंट्स को बड़े हो रहे बच्चों से अपनी तुलना नहीं करना चाहिए। आपका समय दूसरा था और अब का समय बहुत अलग है। आप दोनों में दशकों का अंतर है, ऐसे में वक्त के साथ देश और दुनिया भी बदली है। बच्चों की शादी या किसी भी चीज को लेकर आपको उनपर दबाव नहीं बनाना चाहिए। आपको उनके फैसलों में उनका साथ देना चाहिए। आजकल के युवा अपने फ्यूचर के बारे में सोचते हुए प्लानिंग करते हैं, ऐसे में आपको उनके फैसलों को सुनकर समझने की कोशिश करनी चाहिए।
2. बच्चों को आजादी दें: पेरेंट्स अक्सर अपने बच्चों की जिंदगी में दखल देते रहते हैं। हालांकि, आपकी यही दखलंदाजी आपके बच्चों को आपसे दूर कर देती है। आजकल के बच्चे पिछली पीढ़ी की तुलना में कई चीजें अलग तरह से सोचते और करते हैं। उनके रहन-सहन, खान-पान, पहनावा से लेकर खर्चे तक सबकुछ पिछली पीढ़ी से अलग और महंगा होगा। इसलिए पेरेंट्स को बच्चों की आजादी का सम्मान करना चाहिए और उनकी लाइफ में ज्यादा दखल देने से बचना चाहिए।
3. गलतियों से सीखने का मौका दें: कोई भी पेरेंट्स अपने बच्चे को किसी भी तरह कि परेशानी में नहीं देखना चाहते हैं, लेकिन अगर बच्चे छोटी गलती करते हैं, तो उन्हें ऐसा करने दें, इससे उनका अनुभव बढ़ेगा। ऐसा कहा जाता है कि जब तक बच्चे कोई गड़बड़ी गलती न करें तब तक पेरेंट्स को उन पर अपनी राय नहीं थोपनी चाहिए। पेरेंट्स को बच्चों पर अतिरिक्त दबाव डालने से बचना चाहिए।
4. समाधान ढूंढें: पेरेंट्स और बच्चों में अगर किसी बात को लेकर असहमति है, तो पेरेंट्स और बच्चे साथ बैठकर अपना-अपना नजरिया रखें और समाधानों पर चर्चा करें। हर लड़ाई को बैठकर बातचीत से सुलझाया जाता है।
Also Read: क्या है Egg Freezing, जानिये इसका प्रोसेस और साइड इफेक्ट्स
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/TAJfWZ3
https://ift.tt/F7VirAk

No comments: