बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी।
Disha Patani: दिशा पाटनी बॉलीवुड फिल्मों में शानदार अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ में भी उनके फैंस की काफी दिलचस्पी रहती है। इसके अलावा दिशा के फैशन स्टाइल की चर्चा भी हमेशा उनके चाहने वालों के बीच होती है। फैंस तो उन्हें फैशन ऑइकॉन भी मानते हैं। अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर दिशा का फैंस की धड़कनें बढ़ाने वाला लुक छाया हुआ है। दरअसल, एक्ट्रेस ने स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड 2023 में शिरकत की। इसी दौरन की उनकी रेड कॉर्पेट लुक से फैंस का नजरें हटाना तक मुश्किल हो गया है।
दिशा पाटनी का अवॉर्ड नाइट में दिखा ग्लैमरस अवतार
बी टाउन की उन एक्ट्रेस की लिस्ट में दिशा पटानी का नाम शुमार है, जो किसी भी स्टाइल में रॉक करना जानती हैं। स्टाइल ऑइकॉन अवॉर्ड नाइट के दौरान भी अभिनेत्री ने अपने फैशन स्टाइल से सभी को इंप्रेस कर दिया। इवेंट के लिए दिशा थाई हाई स्लिट के साथ सिल्वर कट आउट गाउन पहनकर पहुंची थीं। इस ड्रेस में उनकी खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए वो कम ही है। लेकिन, एक्ट्रेस खुद अपनी ड्रेस में लगे कट से परेशान नजर आईं। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने हाथों से ड्रेस के कट को छिपाती नजर आ रही थीं।
दिशा की ग्लैमरस लुक ने जीता लोगों का दिल
दिशा पाटनी का यह लुक अवॉर्ड नाइट की सबसे ग्लैमरस लुक्स में गिना जा रहा है। एक्ट्रेस ने खूबसूरत ड्रेस में अपने टोन्ड लेग्स और परफेक्ट बॉडी को फ्लॉन्ट किया। इसके अलावा ओपन हेयर को उन्होंने मैसी टच दिया था, जो उनकी लुक को बेहद स्टाइलिश बना रहा था। रेड कार्पेट पर पहुंचते ही दिशा को अपनी ड्रेस के साथ स्ट्रगल करना पड़ा। इसके लिए यूजर्स एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बहन टांगों को थोड़ा अच्छे से छिपा लेती तो बेहतर होता। खैर, एकट्रेस के फैंस हमेशा की तरह उनकी इस लुक की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/sumR1L5
https://ift.tt/6liro7O

No comments: