Acne Treatment: एक्ने के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है ठंडे पानी से नहाना, जानें कैसे...

ठंडे पानी से नहाने से हो सकते है एक्ने कम।

ठंडे पानी से नहाने से हो सकते है एक्ने कम।

एक्ने एक आम स्किन से जुड़ी परेशानी है, जिस वजह से दुनियाभर में लाखों लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं। हल्के पिंपल्स से लेकर सिस्टिक एक्ने तक अगर एक बार यह हो जाए, तो इससे राहत पाना बहुत मुश्किल काम हो जाता है। वैसे तो बाजार में इसके लिए कई तरह की क्रीम्स और दवाइयां मौजूद होती हैं, लेकिन ठंडे पानी से नहाने से भी इसका इलाज करना संभव है।

सबसे पहले तो यह जानना बेहद जरूरी है कि एक्ने का कारण क्या है। एक्ने तब होते है, जब हेयर फॉलिकल्स तेल जमा होने लगते हैं और डेड स्किन की वजह से बंद हो जाते हैं। इस कारण बैक्टीरिया बंद हुए पोर्स में बढ़ने लगते हैं, जिससे सूजन और रेडनेस होनी शुरू हो जाती है। एक्ने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं, जिसमें जीन और हॉर्मोन्स दोनो शामिल हैं। इसके अलावा ऑयल के प्रोडक्शन पर कंट्रोल न हो पाने के कारण भी पोर्स बंद हो सकते हैं।

ठंडे पानी से नहाने से एक्ने खत्म हो सकते हैं

ठंडा पानी त्वचा में तेल के उत्पादन को कम करने में हेल्प करता है। जब ठंडा पानी त्वचा को स्पर्श करता है, तो रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जो अस्थायी रूप से तेल ग्रंथियों में खून के प्रवाह को कम कर सकती हैं। साथ ही, ठंडा पानी त्वचा की गंदगी को बाहर निकालकर पोर्स को साफ करता है। गुनगुना पानी पोर्स को खोलकर त्वचा की स्थिति को और खराब कर सकता है, जिससे गंदगी और तेल आसानी से पोर्स में फंस सकते हैं। दूसरी तरफ, ठंडा पानी पोर्स को मजबूती देता है और गंदगी को बाहर निकाल देता है, जिससे पिंपल्स से बचाव हो पाता है।

एक्ने में ठंडे पानी के फायदे

ठंडा पानी एक्ने से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होता है, जबकि इसको सही साबित करने के लिए किसी तरह की वैज्ञानिक रिसर्च नहीं है। हालांकि, कुछ ऐसी स्टडीज बताती हैं कि कोल्ड थेरेपी, जैसी कि क्रायोथेरेपी का स्किन पर एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव पड़ता है, जिससे एक्ने से जुड़ी रेडनेस और सूजन कम हो जाती है।

दरअसल, इसका मतलब यह नहीं कि ठंडे पानी से नहाने से हर प्रकार के एक्ने ठीक हो सकते हैं। अगर आपको कम एक्ने है, तो आप ठंडे पानी का सहारा ले सकते है अन्यथा अच्छे परिणामों के लिए मेडिकेट्ड क्रीम्स का ही सहारा लेने की जरूरत पड़ सकती है।

चमत्कारी इलाज नहीं है ठंडा पानी

इसका मतलब यह है कि ठंडे पानी से नहाने से सिर्फ ऑयल का प्रोडक्शन और बंद हुए पोर्स कम होने से एक्ने में भी आराम मिल सकता है। यानी ठंडा पानी आपकी त्वचा को पिंपल्स से बचाकर हेल्दी कर सकता है। यह जरूरी नहीं है कि ठंडे पानी का असर हर तरह के एक्ने पर हो। अगर आप एक्ने से जूझ रहे हैं, तो आपको स्किन स्पेशलिस्ट से सलाह लेनी चाहिए।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/AFL5sjd
https://ift.tt/t9nTjF4
Acne Treatment: एक्ने के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है ठंडे पानी से नहाना, जानें कैसे... Acne Treatment: एक्ने के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है ठंडे पानी से नहाना, जानें कैसे... Reviewed by HealthTak on April 08, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.