Acupressure Treatment: रामबाण से कम नहीं एक्यूप्रेशर का इलाज, डॉक्टरों और दवाइयों की करा देता है छुट्टी
एक्यूप्रेशर इलाज सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद।
एक्यूप्रेशर इलाज सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद।
एक्यूप्रेशर इलाज करने का एक प्राचीन तरीका है। इसमें शरीर के अलग-अलग हिस्सों के जरूरी पॉइंट्स पर दबाव डालकर बीमारी को जड़ से ठीक करने की कोशिश की जाती है। शरीर में एक हजार ऐसे पॉइंट्स मार्क किए गए हैं, जिन्हें एक्यूप्वाइंट कहा जाता है। असल में, हमारे शरीर के मुख्य अंगों के दबाव केंद्र या प्रेशर पॉइंट्स पैरों के तलवों और हथेलियों में पाए जाते हैं।
इस थेरेपी का इस्तेमाल दुनियाभर में किया जाता है। इस पारंपरिक उपचार को आयुर्वेद में काफी ऊंचा दर्जा दिया गया है। जिन लोगों को शरीर में दर्द, तनाव आदि की परेशानी होती है, उनके लिए एक्यूप्रेशर से किया गया इलाज किसी चमत्कार से कम नहीं है।
क्या है एक्यूप्रेशर
एक्यूप्रेशर की उत्पत्ति चीन में बहुत समय पहले हुई थी। यह एक तरह से शरीर की क्षमता को बढ़ाने के लिए संकेत भेजने की तकनीक है। कुछ नलिकाओं के द्वारा शरीर को ऊर्जा मिलती है और इस नेचुरल ऊर्जा में किसी तरह की रुकावट बीमारी या दर्द का कारण बनता है। इस उपचार के जरिए स्वास्थ्य का को ठीक किया जा सकता है।
एक्यूप्रेशर से होने वाले फायदे
यह पारंपरिक एक्यूप्रेशर उपचार न केवल शारीरिक रोगो को बल्कि मानसिक रोग की स्थिति में भी लाभदायी होता है। एक्यूप्रेशर थेरेपी शरीर के हार्मोन सिस्टम को उत्तेजित करने में मदद करती है। यह शरीर के हर तरह के दर्द में मददगार साबित होती है। अगर आप सिर दर्द, माइग्रेन, जोड़ों के दर्द, जकड़न, घुटनों के दर्द और अर्थराइटिस से जूझ रहें हैं, तो एक्यूप्रेशर उपचार से जल्द राहत पा सकते हैं। इतना ही नहीं, चिंता, तनाव या पाचन संबंधी समस्या से परेशान हैं, तो इस पारंपरिक उपचार की मदद ले सकते हैं। हर व्यक्ति को रोजाना हाथ-पैर व सभी प्रभावित केन्द्रों पर प्रेशर देना चाहिये। इससे एक अच्छे स्वास्थ्य को काफी लम्बे समय तक बचाए रखा जा सकता है।
त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद
आजकल के दौर में बदलती लाइफस्टाइल की वजह से त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याओं का होना आम है। ऐसे में एक्यूप्रेशर फायदेमंद साबित हो सकता है। इस थेरेपी के सहारे आप स्कैल्प संबंधी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। एक्यूप्रेशर मांसपेशियों को आराम देकर आपकी त्वचा को भी लाभ पहुंचा सकता है।
वजन कम करने के लिए मददगार
शरीर के कुछ प्वाइंट्स को दबा कर भी मोटापे से छुटकारा पाया जा सकता है। कोहनी के नजदीक एक बिंदु होता है, जिसे दबाने से मोटापा कम होता है। एक्यूप्रेशर मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है, जिससे वजन तेजी से घटता है।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/TJr0gG2
https://ift.tt/6liro7O

No comments: