Coronavirus Latest Update: भारत में मिले ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा सीक्वेंस, जानिए WHO ने क्या कहा

देश में बढ़ रहा कोरोना वायरस का खतरा।

देश में बढ़ रहा कोरोना वायरस का खतरा।

Increases Corona Cases In India: कोरोना वायरस ने देश ही नहीं पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले रखा है। भले ही, आजकल कोरोना का खतरा उतना ज्यादा नहीं है, लेकिन ये अभी पूरी तरह से टला भी नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस लगातार म्यूटेट हो रहा है, आए दिन इसके नए-नए वैरिएंट आते रहते हैं। इस वजह से यह समझना बहुत मुश्किल हो जाता है कि कब कौन सा वैरिएंट खतरनाक हो जाए। इस समय देश में XBB.1.16 वैरिएंट तेजी से पैर पसार रहा है, इस नए वैरिएंट की संक्रामक दर पिछले वैरिएंट्स के मुकाबले काफी ज्यादा है। इसका मतलब है कि वायरस एक से दूसरे व्यक्ति में बहुत जल्दी फैल रहा है। 

कोरोना मामलों के साथ-साथ डेथ रेट में भी उछाल

पिछले 28 दिनों में दुनियाभर से कोरोना संक्रमण के मामलों में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला है। लगातार बढ़ रहा डेथ रेट चिंता का कारण बन गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 28 दिनों में भारत में कोविड-19 से होने वाली मौतों में 114 परसेंट की वृद्धि देखी गई है। ऐसा माना जा रहा था कि कोरोना का यह सब वैरिएंट उतना खतरनाक नहीं है, मगर मौतों के आंकड़ों में वृद्धि ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता को बढ़ा दिया है। वहीं, अगर कोरोना वैक्सीन की बात करें तो जो लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं, उनमें इस संक्रमण से लड़ने के लिए एंटीबॉडीज बन रही है।

WHO ने कोरोना वायरस को लेकर कही ये बात

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण पूर्व एशिया में कोरोना वायरस के सब वैरिएंट ने बहुत तेजी से पैर पसारे हैं। यहां कोरोना के 27,000 से ज्यादा नए मामले देखने को मिले हैं। पिछले 28 दिनों में कोरोना मामलों के अंदर 152 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखी गई है। मालदीव में 129 प्रतिशत और नेपाल में 89 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

डब्ल्यूएचओ में कोविड-19 की तकनीकी प्रमुख डॉ. मारिया वान केरखोव ने बताया कि 22 देशों से ओमिक्रॉन वैरिएंट XBB.1.16 के लगभग 800 सीक्वेंस मौजूद हैं। इनमें से ज्यादातर सीक्वेंस भारत में ही बने हैं। XBB.1.16 लगभग XBB.1.5 के समान ही है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि भारत में वायरस तेजी से फैल रहा है। इस वायरस से बचाव के लिए देश में टीकाकरण की गति को बढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही, लोगों को दो गज की दूरी, मास्क, सेनिटाइजर और कोविड से जुड़े सभी अहम प्रोटोकॉल का अच्छी तरह पालन करना चाहिए।  



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/jdE7WHt
https://ift.tt/zZxtnMr
Coronavirus Latest Update: भारत में मिले ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा सीक्वेंस, जानिए WHO ने क्या कहा Coronavirus Latest Update: भारत में मिले ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा सीक्वेंस, जानिए WHO ने क्या कहा Reviewed by HealthTak on April 03, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.