अनुराग बासु ने बनाया अनुपम खेर के लिए डोसा।
अनुराग बासु ने बनाया अनुपम खेर के लिए डोसा।
Anupam Kher Video: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं की लिस्ट में अनुपम खेर का नाम भी शामिल है। एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर फिल्मी दुनिया की झलक सोशल मीडिया पर दिखाते हैं। इन दिनों अनुपम खेर अपनी अपकमिंग फिल्म मेट्रो इन दिनों की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। शूटिंग सेट से वो अक्सर कुछ दिलचस्प तस्वीरें शेयर करते हैं। इस बार उनकी एक वीडियो चर्चा में आ गई है। इस वीडियो में मशहूर डायरेक्टर अनुराग बासु अभिनेता के लिए डोसा बनाते नजर आ रहे हैं।
अनुराग बासु ने बनाया अनुपम खेर के लिए डोसा
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म के सेट से एक मजेदार वीडियो साझा किया है। इसमें अनुराग बासु डोसा बनाते नजर आ रहे हैं और अनुपम खेर उनके साथ खड़े हैं। खास बात है कि उन्होंने यह डोसा फिल्म मेट्रो इन दिनों के सेट पर बनाया है। इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए एक्टर अनुपम खेर ने मजेदार अंदाज में लिखा कि आज की ताजा खबर अनुराग बासु ने मेट्रो इन दिनों के सेट पर अनुपम खेर के लिए बनाया अंडा डोसा। इसे देखिए, बनाना सीखिए और मजे लीजिए। अनुपम खेर यहां तक नहीं थमे उन्होंने आगे कहा, अनुपम ने अंडा डोसा खाकर की अनुराग की भरपेट तारीफ।
अनुराग बासु की तारीफ करते नजर आए अनुपम
एक्टर ने अनुराग की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि फिल्म में रोल भी दिया और प्लेट में डोसा भी जबरदस्त, कुछ भी हो सकता है। अनुराग बाबू की जय हो। सोशल मीडिया पर अनुराग और अनुपम का यह मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फैंस जमकर उनकी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देने के साथ ही इसे लाइक और शेयर भी कर रहे हैं।
मेट्रो इन दिनों की स्टारकास्ट
मेट्रो इन दिनों फिल्म की बात करें तो इसका इंतजार हर कोई बेसब्री से कर रहा है। मूवी में अनुपम खेर के अलावा सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन और फातिमा सना शेख जैसे पॉपुलर कलाकार नजर आने वाले हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट से अभी तक पर्दा नहीं उठा है। फिर भी यह फिल्म किसी ना किसी वजह के चलते सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती है।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/iCywvBK
https://ift.tt/t9nTjF4

No comments: