सोया टिक्की बनाने का तरीका।
सोया टिक्की बनाने का तरीका।
अगर आप हेल्दी स्नैक्स खाने की चाह रखते हैं, तो सोया टिक्की एक परफेक्ट फूड डिश है। आप अगर हेल्दी ब्रेकफास्ट करना चाहते हैं, तो भी सोया टिक्की को बनाया जा सकता है। सोया में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो कि शरीर के लिए काफी गुणकारी साबित होता है। सोया को खाने से शरीर की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। इसके साथ ही इसमें मौजूद महत्वपूर्ण पोषक तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करते हैं। सोया टिक्की हेल्दी होने के साथ ही बहुत टेस्टी भी होती है। इसे किसी भी वक्त आसानी से बनाया और खाया जा सकता है।
अगर आप दिन के समय कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो भी सोया टिक्की को बना सकते हैं। सोया टिक्की का स्वाद सभी लोगों को काफी पसंद आएगा। अगर आपने अपने जीवन में कभी भी सोया टिक्की ट्राई नहीं की है, तो हमारी बताई रेसिपी की मदद से बेहद आसानी से आप इसे बना सकते हैं।
सोया टिक्की बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री
सोया – 200 ग्राम
बेसन – 100 ग्राम
हल्दी – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
सौंफ – जरूरत के मुताबिक
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1/2 टी स्पून
चाट मसाला – 1/2 टी स्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार
सोया टिक्की बनाने की विधि
हेल्दी और टेस्टी सोया टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी गरम कर लें और उसमें सोया वड़ी डालकर आधा घंटे के लिए भिगो दें। निर्धारित समय के बाद पानी में से सोया वड़ी निकाल लें और उसमें से पानी को अच्छी तरह से निचोड़ लें। अब मिक्सर जार में निचोड़ी हुई सोया वड़ी डालें और उसे बेहतर तरीके से ग्राइंड कर लें। सोया वड़ी को अच्छी तरह से ग्राइंड होने में 1 से 2 मिनट का समय लग सकता है। इसके बाद एक बर्तन लें और उसमें पिसी हुई सोया वड़ी डाल दें।
अब सोया वड़ी में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद बने हुए सोया के मिक्सचर में बेसन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला के साथ अन्य अपनी इच्छानुसार सूखे मसालें मिलाएं और स्वादानुसार नमक डालकर सभी चीजों को आपस में अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद मिक्सचर को थोड़ा-थोड़ा कर अपने हाथों में लें और उससे सोया टिक्की बनाते हुए एक खाली प्लेट में रखें।
अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर गर्म करें। जैसे ही तेल गर्म होने लगे वैसे ही उसमें सोया टिक्की डालें और उसे तलें। डीप फ्राई करते वक्त सोया टिक्की को पलटते रहें। जब दोनों ओर से टिक्की गोल्डन ब्राउन होकर कुरकुरी हो जाए तब उन्हें प्लेट में निकाल लें। इसी प्रकार सारी सोया टिक्की को तल लें। हेल्दी और टेस्टी सोया टिक्की बनकर तैयार हैं। सोया टिक्की को सॉस के साथ सर्व करें।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/dAobsTL
https://ift.tt/t9nTjF4

No comments: