लिवर डैमेज से बचाव करें।
लिवर डैमेज से बचाव करें।
What foods help reverse liver damage: लिवर से संबंधित बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने को लेकर हर साल 19 अप्रैल को World Leaver Day मनाया जाता है। अगर शरीर के Complex यानी जटिल ऑर्गन की बात करें, तो दिमाग के बाद दूसरे नंबर पर लिवर आता है। बता दें कि डाइजेशन, इम्युनिटी, मेटाबोलिज्म और शरीर के अंदर पोषक तत्वों को स्टोर करने के अलावा भी लिवर कई महत्वपूर्ण काम करता है। विश्व लिवर दिवस पर आपको अपने लिवर के स्वास्थ्य की देखभाल के बारे में सोचना चाहिए।
आप अपने लाइफस्टाइल में सुधार कर के खुद को हेल्दी बना सकते हैं। इसके लिए आप शराब का सेवन कम या बंद कर दें, प्रोसेस्ड फूड से परहेज करें और डेली एक्सरसाइज करने जैसे सरल कदम आपके लिवर को स्वस्थ बनाकर रखेंगे। लिवर संबंधी बीमारी होने पर शरीर कुछ साइन देता है, जैसे कि स्किन का पीला होना, आंखों का सफेद होना, तेजी से वजन कम होना और बहुत ज्यादा थकान महसूस होना। आज हम आपको लिवर से जुड़ी समस्याओं के लिए कुछ हेल्दी खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगे, जिनके सेवन से लिवर हेल्दी रहेगा।
किस वजह से खराब होता है लिवर
लिवर डैमेज के पीछे कई कारण हो सकते हैं। प्राथमिक कारण शराब का सेवन है। शराब पीने से फैटी लिवर, सिरोसिस और अन्य तरह की लिवर संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। लिवर डैमेज होने के अन्य कारणों में कुछ वायरल संक्रमण जैसे हेपेटाइटिस ए, बी और सी, साथ ही कुछ दवाएं और विषाक्त पदार्थ शामिल हैं। कुछ मामलों में, ऑटोइम्यून रोग और अनुवांशिक विकार भी लिवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
किन चीजों के सेवन से करें परहेज
बता दें कि आहार के माध्यम से लिवर डैमेज को ठीक करना संभव है। खाने की कुछ चीजें लिवर डैमेज को दूर करने में मदद करती हैं और भविष्य में होने वाली क्षति को भी रोकने में मदद करती है। उच्च फाइबर वाले खाद्य पदार्थ जैसे फल और सब्जियां, वसायुक्त मछली जैसे सैल्मन और मैकेरल, नट्स और साबुत अनाज आदि चीजों के सेवन से लिवर का बचाव किया जा सकता है। बता दें कि वीगन लोग प्लांट बेस्ड प्रोटीन, जैसे टोफू और बीन्स भी फायदेमंद होते हैं। इस तरह का संतुलित आहार हमारे स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है।
लिवर संबंधी बीमारियों से बचाव के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें
1. ग्रीन टी: ग्रीन टी शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो लिवर को नुकसान से बचाने में मदद कर सकती है। यह सूजन को कम करने और लिवर की कार्यक्षमता में सुधार करती है।
2. कॉफी: अध्ययनों से पता चला है कि कॉफी पीने से लिवर खराब होने के जोखिम को कम किया जा सकता है। कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लिवर को बीमारियों से बचाते हैं।
3. गोभी: ब्रोकली, फूलगोभी और पत्ता गोभी में एंटीऑक्सिडेंट और अन्य यौगिकों से भरी होती हैं, जो लिवर को नुकसान से बचाने में मदद कर सकती हैं।
4. एवोकाडो: बता दें कि एवोकाडो स्वस्थ वसा और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं, जो लिवर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। ये फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत है, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
5. मेवे और बीज: मेवे और बीज एंटीऑक्सिडेंट और स्वस्थ वसा से भरे होते हैं, जो लिवर की रक्षा करने में मदद कर सकते हैं।
6. लहसुन: बता दें कि लहसुन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, इसके सेवन से भी लिवर को बहुत फायदा होगा।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/2gv3hEU
https://ift.tt/fMWY6sB

No comments: