संतरा की बर्फी बनाने की आसान रेसिपी।
संतरा की बर्फी बनाने की आसान रेसिपी।
Orange Barfi Recipe: गर्मियों के मौसम में संतरे का जूस पीना हम सभी को बहुत पसंद होता है। यह हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आपने कभी संतरे की बर्फी ट्राई की है। अगर नहीं, तो आज हम आपको संतरे की बर्फी बनाने का आसान तरीका बताएंगे। बता दें कि संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही, संतरे की बर्फी स्किन के लिए भी फायदेमंद होती है। संतरे की बर्फी हेल्दी होने के साथ ही काफी टेस्टी भी होती है, आइए देखें इसे बनाने की आसान रेसिपी।
संतरा बर्फी बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले इंग्रेडिएंट्स
संतरे - 5
मावा - 1/2 किलो
काजू - 1 टेबलस्पून
बादाम - 1 टेबलस्पून
चीनी - 400 ग्राम
कस्टर्ड - 1 टी स्पून
नारियल कद्दूकस - 1/4 कप
देसी घी - 1 टेबलस्पून
इलायची पाउडर - 1 टी स्पून
संतरा बर्फी बनाने की आसान रेसिपी
संतरे की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले संतरों को छीलकर उसके बीज बाहर निकालें। इसके बाद संतरे के गूदे को एक बर्तन में अलग रख लें, अगले स्टेप में एक कड़ाही को मीडियम आंच पर गर्म करें और उसमें मावा डाल दें। मावा के भूनने के बाद उसमें चीनी मिला दें और इसे 5-7 मिनट तक पकाएं। मावा धीमी आंच पर ही सेकें, कुछ देर में चीनी और मावा एकसार हो जाएंगे।
इसके बाद मावा को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि वह गोल्डन ब्राउन न हो जाए। इसके बाद कड़ाही में संतरे का पल्प डालें और करछी से मावे के साथ अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद मिश्रण में कद्दूकस किया नारियल भी मिलाएं, जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो इसमें देसी घी और इलायची पाउडर डालकर इसे मिक्स कर दें। आपका बर्फी का मिश्रण तैयार है।
अब एक थाली लें और उसे घी लगाकर चिकना कर लें। थाली में तैयार किया गया मिश्रण डालकर चारों और फैला दें, इसके ऊपर कटे हुए काजू बादाम डालकर हल्का सा दबाएं और बर्फी को सैट होने दें। इसे फ्रिज में रखें और चाकू की मदद से संतरा बर्फी को मनचाहे आकार में काट लें।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/w84QNrm
https://ift.tt/fMWY6sB

No comments: