किसी का भाई किसी की जान का ट्वीटर रिव्यु।
किसी का भाई किसी की जान का ट्वीटर रिव्यु।
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Twitter Fans Review: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) के फैंस किसी का भाई किसी की जान मूवी के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार उनका ये इंतजार आज खत्म हो गया है, फाइनली आज ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ईद के पाक मौके पर रिलीज हुई। फिल्म को लेकर सभी बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। सुबह से ही फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर ऑडियंस की भीड़ जमा हो गई है। इसी के साथ जिन लोगों ने ये मूवी देख ली है, वह ट्विटर पर मूवी का रिव्यु भी दे रहे हैं। ऐसे में ‘किसी का भाई किसी की जान’ मूवी ट्विटर पर ट्रेंड कर रही है। आइये ट्विटर पर देखते हैं कि ऑडियंस को यह मूवी कितनी पसंद आई और उनकी क्या प्रतिक्रिया है।
भाईजान की एंट्री पर सिनेमघरों में बजने लगीं सीटियां
बता दें कि सोशल मीडिया पर ‘किसी का भाई किसी की जान’ का रिव्यू आना शुरू हो चुका है। फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) की धमाकेदार एंट्री को फैंस ने बहुत पसंद किया है। सिनेमाघरों में सलमान खान के बड़े पर्दे पर आते ही कई फैंस नाचते हुए जोर-जोर से सीटियां बजाने के वीडियो शेयर कर रहे हैं। सलमान खान कि एंट्री को लेकर एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “किसी का भाई किसी की जान में सलमान खान की एंट्री सचमुच माइंडब्लोइंग और जबरदस्त है। इस मूवी में सलमान खान बीजीएम स्टाइल (BGM Style) और भाई के स्वैग का तो हर कोई स्वागत करता है, एक्शन प्लस लंबे बाल और सलमान खान की डैशिंग पर्सनैलिटी सबकुछ टू द पॉइंट है। ब्लॉकबस्टर”
सलमान कि फिल्म को मिल रहा मिक्स रिएक्शन
बता दें कि एक तरह लोग सलमान की फिल्म को मस्ट वॉच, एक्शन और रोमांस का परफेक्ट बैलेंस और फैमिली वॉच मूवी बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों को ये मूवी बिल्कुल पसंद नहीं आई है। जी हां, ट्विटर पर ही कई लोगों ने फिल्म को देखने के बाद अपनी निराशा जताई है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि एक शब्द में मूवी का रिव्यु दिया जाए तो... किसी का भाई किसी की जान डिसपपॉइंटेड, यह एक कचरा है।
सलमान का जादू बरकरार
बता दें कि किसी का भाई किसी कि जान मूवी से पहले सलमान खान को आखिरी बार 2021 की फिल्म ‘अंतिम’ में एक फुल फ्लेज्ड रोल में देखा था। हालांकि, इसके बाद से उन्होंने कई कैमियो किए हैं। फैंस ‘किसी का भाई किसी की जान’ में एक बार फिर सलमान को बड़े पर्दे पर लीड रोल में देखकर बहुत खुश हैं। यह फिल्म फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी है। वहीं, अगर ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) कि स्टार कास्ट कि बात करें, तो इस फिल्म में पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, शहनाज गिल, राघव जुयाल, भूमिका चावला, जगपति बाबू, विजेंदर सिंह और कई अन्य कलाकार शामिल हैं।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/WHcxuIE
https://ift.tt/7PgH0Ev

No comments: