Brain Disease: शरीर में हैं ये लक्षण तो होगी दिमाग से जुड़ी समस्या

दिमाग से जुड़ी समस्याओं के लक्षण।

दिमाग से जुड़ी समस्याओं के लक्षण।

Signs And Symptoms of Brain Disease: बढ़ती उम्र के साथ दिमाग से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी बढ़ने लगता है। 50 साल की उम्र के बाद कई लोगों को सोचने, समझने और चीजों को याद रखने से जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ती है। दिमाग से जुड़ी समस्याएं खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण कम उम्र के लोगों में भी देखने को मिलती है। दिमाग से जुड़ी समस्याओं के लक्षणों को शुरुआत में ही पहचानकर सही समय पर इलाज लेने से आप इस गंभीर समस्या का शिकार होने से बच सकते हैं। डिमेंशिया, अल्जाइमर समेत दिमाग से जुड़ी कई ऐसी समस्याएं और भी है, जिनके लक्षण शुरुआत में ही देखने को मिल जाते हैं। आइये इस खबर में विस्तार से जानते हैं दिमाग से जुड़ी बीमारियों के शुरुआती लक्षणों के बारे में...

दिमाग से जुड़ी समस्याओं के शुरुआती लक्षण

हर इंसान की जिंदगी में एक ऐसी उम्र जरुर आती है, जिसके बाद उसकी मेमोरी, ब्रेन पॉवर धीरे-धीरे कम होने लगती है। बुढ़ापे में ये समस्याएं ज्यादातर देखने को मिलती है, लेकिन कम उम्र वाले लोगों को भी इनका खतरा हो सकता है। खानपान से लेकर खराब जीवनशैली तक की गलतियां दिमाग से जुड़ी समस्याओें का कारण हो सकती हैं। किसी भी बीमारी या समस्या के शुरुआत में उचित कदम उठाने से आप इन गंभीर समस्याओें का शिकार होने से बच सकते हैं। आइये जानते हैं उन लक्षणों के बारे में, जिनसे दिमाग से जुड़ी समस्याओें का खतरा बढ़ सकता है।

1. पैसे गिनते समय गलतियां करना- अगर आपका दिमाग सही से काम करता है, तो आप पैसे गिनते समय गलतियां नहीं करेंगे। अगर किसी भी व्यक्ति को लगातार पैसे गिनने में या किसी चीज का हिसाब-किताब करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, तो यह दिमाग से जुड़ी कुछ समस्याओं का लक्षण हो सकता है। इस स्थिति को नजरअंदाज करने की जगह तुरंत विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए।

2. बार-बार चीजों को भूलने की समस्या- बढ़ती उम्र में चीजों को याद रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अगर कम उम्र में भी चीजों को याद रखने में कठिनाई आती है, तो इसे दिमाग से जुड़ी समस्याओं का लक्षण माना जाता है। इस स्थिति को भूलकर भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।

Also Read-  Kidney Cancer: पुरुष ज्यादा होते हैं किडनी कैंसर के शिकार, देखें मिथ्स

3. बातचीत करते समय दिक्कत- डिमेंशिया जैसी समस्या में मरीज को बातचीत करने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से बातचीत करने में परेशानी महसूस कर रहा है या शब्दों का उच्चारण ठीक तरह से नहीं कर पा रहा है, तो इसे साधारण समझने की भूल न करें।

4. मूड स्विंग- किसी व्यक्ति का बार-बार मूड स्विंग या चिड़चिड़ापन होना, दिमाग से जुड़ी परेशानी का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में व्यक्ति मिनटों भर में मूड बदल लेते हैं। किसी भी व्यक्ति में ये लक्षण अगर लंबे समय से दिखाई दे रहे हैं, तो जल्द ही एक्सपर्ट की सलाह लें।

5. व्यवहार में बदलाव- अगर किसी भी व्यक्ति के व्यवहार में अचानक बदलाव देखने को मिले, तो यह चौंकाने वाली बात होती है। अगर किसी व्यक्ति के व्यवहार में पहले से उल्टे बदलाव हो रहे हैं, तो यह बदलाव दिमाग के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/JEH7aFc
https://ift.tt/7PgH0Ev
Brain Disease: शरीर में हैं ये लक्षण तो होगी दिमाग से जुड़ी समस्या Brain Disease: शरीर में हैं ये लक्षण तो होगी दिमाग से जुड़ी समस्या Reviewed by HealthTak on April 22, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.