Kids Special Destination: बच्चों के साथ आउटिंग के लिए बेस्ट है ये जगहें, मौज-मस्ती के साथ मिलेगी इंफॉर्मेशन

बच्चों के लिए घूमने वाली जगहें।

बच्चों के लिए घूमने वाली जगहें।

Best Places for Kids In Delhi: बच्चे एक ही जगह पर रहते-रहते बहुत बोर और चिड़चिड़े हो जाते हैं। उन्हें बाहर घूमने और नयी चीजे देखने में बहुत मजा आता है। ऐसे में आप बच्चों के साथ दिल्ली की ही कुछ बहुत ही बेहतरीन जगहों पर घूमने या पिकनिक पर जा सकते हैं। इस तरह आप बच्चों के साथ ज्यादा वक्त बिता सकते हैं। अगर आपकी बात डेस्टिनेशन पर आकर रुक गयी है, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में स्थित कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जो बच्चों के साथ आपकी आउटिंग को यादगार बना देगी। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ बेहतरीन जगहें कौन सी हैं।

Butterfly Park


बच्चों के साथ पिकनिक और आउटिंग के लिए दिल्ली स्थित बटरफ्लाई पार्क बिल्कुल परफेक्ट जगह है। इस पार्क में आकर आप रंग-बिरंगी तितलियों का दीदार कर सकते हैं। तितलियों के अलावा इस पार्क में कई तरह के पेड़-पौधे लगाए गए हैं। इस पार्क में आपको तितलियों की ऐसी कई स्पीशीज देखने को मिलेंगी जो विलुप्त हो चुकी हैं। यहां आप प्लेन टाइगर, लाइन ब्लू, बलका पेरट, कॉमन कैस्टर आदि बहुत सी तितलियों को देख सकते हैं। नेचर को पसंद करने वाले बच्चों के लिए ये जगह बहुत ही बेहतरीन और इन्फोर्मटिव हो सकती है।

Museum of Illusion


म्यूजियम ऑफ इल्यूजन के बारे में तो आपने पहले बहुत बार सुना होगा, बच्चे इस जगह को कुछ ज्यादा ही पसंद करते हैं। बता दें कि म्यूजियम ऑफ इल्यूजन एक वैश्विक संग्रहालय है। यह दुबई, न्यूयार्क, टोरंटो, पेरिस और इंस्तांबुल समेत दुनिया के 15 शहरों में मौजूद है। अगर आप बच्चों के साथ किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां आप भी एंजॉय कर सकें, तो ये परफेक्ट जगह है। म्यूजियम ऑफ इल्यूजन दिल्ली के कनोट प्लेस में स्थित है।

Rail Museum


अगर आप बच्चों को मस्ती के साथ ही इनफार्मेशन भी देना चाहते हैं, तो 10 एकड़ में फैले हरे-भरे बागानों के बीच में स्थित रेल म्यूजियम बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। रेल म्यूजियम दिल्ली के सबसे मशहूर पर्यटक स्थलों में शामिल है, जहां आप बच्चों को रेलवे की समृद्ध प्राचीन विरासत दिखा सकते हैं। इन सबके अलावा इस म्यूजियम में बच्चों के मनोरंजन के लिए 3 डी वर्चुअल ट्रेन की सवारी, टॉय ट्रेन और एक इनडोर गैलरी भी है, जो बच्चों के ट्रिप को बेस्ट बना देगी।

Worlds Of Wonder Water Park


गर्मियों के मौसम में आप नोएडा में स्थित वर्ल्डस ऑफ वंडर वाटर पार्क में भी आ सकते हैं। ये जगह बच्चे ही नहीं बड़ों के लिए भी बहुत अच्छी है। आप यहां पर फ्री फॉल टर्बो टनल, रफ राइड, जैसी कई तरह की राइड्स का लुत्फ उठा सकते हैं। साथ ही, बच्चों के लिए एक मिनी वाटर पार्क और वेवी पुल की सुविधा भी दी गई है। वाटर पार्क में एन्जॉय करने के साथ-साथ पेंट्स बॉल, गो-कार्टिंग, एयर हॉकी जैसी कई दूसरी एक्टीविटीज का भी आनंद ले सकते है।

Kingdom of Dreams


गुडगांव स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स फैमिली आउटिंग के लिए बेस्ट प्लेस है। यहां बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए इतनी सारी एडवेंचर्स एक्टिविटीज अवेलेबल हैं कि यहां आप एक दिन में भी नहीं घूम पाएंगे। आपको एक बार यहां जरूर जाना चाहिए। 



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/QFinTLW
https://ift.tt/thnAorK
Kids Special Destination: बच्चों के साथ आउटिंग के लिए बेस्ट है ये जगहें, मौज-मस्ती के साथ मिलेगी इंफॉर्मेशन Kids Special Destination: बच्चों के साथ आउटिंग के लिए बेस्ट है ये जगहें, मौज-मस्ती के साथ मिलेगी इंफॉर्मेशन Reviewed by HealthTak on April 10, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.