Summer Skin Care: गर्मियों में हाथ-पैरों की लाल स्किन से पाएं नैचुरली छुटकारा, देखें बेहतरीन घरेलू नुस्खे

गर्मियों में स्किन का इस तरह ख्याल रखें।

गर्मियों में स्किन का इस तरह ख्याल रखें।

Best Hand and Feet Redness Home Remedies: गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी हम सभी की स्किन की होती है। धूप, गर्मी और पसीने की वजह से तरह-तरह की त्वचा संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। इसमें मुंहासे, फोड़े-फुंसियां और लाल चकत्ते जैसी परेशानियां बहुत आम बात होती हैं। इसके साथ ही, कुछ लोगों को गर्मी आते ही खुजली, रेडनेस और जलन की समस्या होने लगती है। आमतौर पर यह रेडनेस शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकती है, लेकिन चेहरे के अलावा हाथों और पैरों में ये ज्यादा दिक्कत देती है। ऐसे में अक्सर लोग एंटीबायोटिक क्रीम का सहारा लेते हैं। लेकिन आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से रेडनेस की परेशानी से निजात पा सकते हैं।

1. शहद

हाथों और पैरों की रेड़नेस को कम करने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद स्किन को मॉइश्चराइज करता है और उसमें नमी बनाए रखता है। इस घरेलू उपाय को मनाने के लिए आप शहद में नींबू का रस मिलकर अपने हाथों-पैरों पर लगा लें। इसके 15 मिनट बाद स्किन को पानी से साफ कर लें, इससे डेड स्किन सेल्स निकल जाएंगे। साथ ही, ड्राईनेस और रेडनेस से भी दूर हो जाएगी।

2. गुलाब जल

गुलाब जल हमारी स्किन के लिए कई तरह से बहुत अच्छा होता है। गुलाब जल हाथों और पैरों की रेडनेस कम करने में भी मददगार साबित होगा। इससे स्किन को ठंडक मिलती है, साथ में खुजली और जलन कम करने में भी बहुत मदद मिल सकती है। इसके लिए आप गुलाब जल में ग्लिसरीन मिलाकर हाथों और पैरों पर लगा सकते हैं। अच्छे रिजल्ट के लिए आप इसे दिन में दो बार बॉडी पर लगा सकते हैं।

3. मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी स्किन पर निखार लाने के काम आती है, लेकिन इससे हाथों और पैरों की रेडनेस को भी कम किया जा सकता है। इस घरेलू नुस्खे को अपनाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल या नॉर्मल पानी मिलाएं। इस पेस्ट को अपने हाथों और पैरों पर लगाएं और 20 मिनट बाद स्किन को अच्छी तरह साफ कर लें। गर्मियों के मौसम में आप दिन में 1-2 बार मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं।

4. एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल हमारी सेहत के लिए बहुत बेहतरीन होता है, इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। गर्मियों के मौसम में अगर स्किन इंफेक्शन की वजह से आपके हाथों और पैरों पर रेडनेस हो जाती है, तो एलोवेरा का इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस घरेलू नुस्खे के लिए आप एलोवेरा जेल अपने हाथों और पैरों पर अच्छी तरह से लगा लें। 30-35 मिनट बाद हाथों और पैरों को पानी से अच्छी तरह धो लें। 



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/8oKTHpu
https://ift.tt/thnAorK
Summer Skin Care: गर्मियों में हाथ-पैरों की लाल स्किन से पाएं नैचुरली छुटकारा, देखें बेहतरीन घरेलू नुस्खे Summer Skin Care: गर्मियों में हाथ-पैरों की लाल स्किन से पाएं नैचुरली छुटकारा, देखें बेहतरीन घरेलू नुस्खे Reviewed by HealthTak on April 10, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.