Soya Tikki: घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी सोया टिक्की, गिल्ट फ्री होकर लें स्नैक्स का मजा

सोया टिक्की बनाने की विधि।

सोया टिक्की बनाने की विधि।

Soya Tikki Easy Recipe: अगर आप गिल्ट फ्री हेल्दी स्नैक्स खाना चाहते हैं, तो सोया टिक्की ट्राई कर सकते हैं। ये आपके लिए बहुत ही बेहतरीन नाश्ता साबित हो सकती है। सोया में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सोया का सेवन मांसपेशियों को मजबूत बना देता है, इसके साथ ही इसमें मौजूद पोषक तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाते हैं। सोया टिक्की हेल्दी होने के साथ ही टेस्टी भी लगती है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। आइये आसान रेसिपी देखते हैं।

सोया टिक्की बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

सोया - 200 ग्राम

बेसन -100 ग्राम

हल्दी - 1/2 टी स्पून

लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून

सौंफ

अदरक-लहसुन पेस्ट - 1/2 टी स्पून

चाट मसाला - 1/2 टी स्पून

तेल

नमक

सोया टिक्की बनाने की आसान रेसिपी

सोया टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी गरम करें, उसमें सोया वड़ी डालकर आधा घंटे छोड़ दें। इसके बाद पानी में से सोया निकालें और उनका पानी अच्छी तरह से निचोड़ दें। अब मिक्सर को जार में पानी में भिगोई सोया वड़ी डालें और उसे अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। इसके बाद एक बर्तन में पिसी हुई सोया वड़ी निकाल लें। इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर मिक्स करें। अगले स्टेप में सोया मिश्रण के अंदर बेसन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला समेत अन्य मसाले और नमक डालकर मिला लें। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा मिश्रण हाथों में लें और उससे टिक्की बनाते हुए एक प्लेट में रख लें।

अगले स्टेप में आपको एक कड़ाही मे तेल डालकर गर्म करना है। उसमें सोया टिक्की डालें और तलें, डीप फ्राई करने के दौरान सोया टिक्की को दोनों तरफ गोल्डन होने तक तलें। इसके बाद इसे प्लेट में निकाल लें, आपकी हेल्दी सोया टिक्की तैयार है। 



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/7iAOeCu
https://ift.tt/WuoS1pG
Soya Tikki: घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी सोया टिक्की, गिल्ट फ्री होकर लें स्नैक्स का मजा Soya Tikki: घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी सोया टिक्की, गिल्ट फ्री होकर लें स्नैक्स का मजा Reviewed by HealthTak on April 10, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.