IRCTC शुरू कर रहा बाबा साहेब अंबेडकर यात्रा, जानें इस सस्ते पैकेज में कहां-कहां घूमने का मिल रहा मौका

कल से बाबा साहेब आंबेडकर यात्रा की शुरुआत होगी।

कल से बाबा साहेब आंबेडकर यात्रा की शुरुआत होगी।

Irctc Babasaheb Ambedkar Tour Package: अगर आप अपनी फैमिली के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो बाबा साहेब अंबेडकर यात्रा आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। दरअसल, IRCTC देखो अपना देश पहल के तहत बाबा साहेब अंबेडकर यात्रा टूर पैकेज दे रही है। इसमें Father Of Constitution भीम राव अंबेडकर से जुड़ी मशहूर जगहों की यात्रा कराई जाएगी। बाबा साहेब अंबेडकर यात्रा 14 अप्रैल 2023 से दिल्‍ली के सफदरजंग से शुरू होकर 21 अप्रैल को दिल्‍ली के सफदरजंग पर ही खत्म होगी। 7 रातों और 8 दिन का ये टूर भीमराव अंबेडकर के जीवन से जुड़ी अहम जगहों और बौद्ध विरासत को कवर करेगा। बता दें कि डॉ. भीम राव अंबेडकर ने दुनिया के सबसे बड़े संविधानों में से एक Indian Constitution का मसौदा तैयार किया था। बाबा साहेब अंबेडकर हमेशा से ही दलितों के हिमायती रहे, उन्‍होंने पिछड़े वर्गों के लिए बहुत संघर्ष किया है।

भीम राव ​अंबेडकर यात्रा में शामिल हैं ये अहम जगहें​

महू यानी डॉ. अंबेडकर नगर- जन्म स्थान

नागपुर- दीक्षाभूमि

सांची- स्तूप एवं अन्य बौद्ध स्थल

सारनाथ- काशी विश्वनाथ मंदिर

गया- महाबोधि मंदिर एवं अन्य बौद्ध स्थल

राजगीर और नालंदा

बाबा साहब अंबेडकर टूर पैकेज से जुड़ी पूरी जानकारी

यात्रा सबसे पहले मध्य प्रदेश में बाबा साहब की जन्मभूमि अम्बेडकर नगर यानी महू पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन नागपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी, जहां लोग नवयान बौद्ध धर्म के स्मारक दीक्षाभूमि घूमने जाएंगे। इसके बाद ट्रेन नागपुर से सांची जाएगी, यहां आप सांची स्तूप और अन्य बौद्ध स्थलों को देख सकते हैं। सांची के बाद वाराणसी ट्रेन का अगला डेस्‍टिनेशन है, जहां लोग सारनाथ और काशी विश्वनाथ मंदिर की यात्रा करेंगे। गया इस सफर का अगला और आखिरी डेस्‍टीनेशन है, जहां पर्यटकों को मशहूर महाबोधि मंदिर और अन्य मठों के दर्शनों के लिए बोधगया ले जाया जाएगा। बता दें कि अन्य महत्वपूर्ण बौद्ध स्थलों राजगीर और नालंदा को भी इस पैकेज में कवर किया जाएगा।

​बाबा साहब अंबेडकर टूर पैकेज का किराया

इस पैकेज में प्रति व्यक्ति के हिसाब से 29,440 रुपए जमा करने होंगे। वहीं, ट्रिपल और डबल शेयरिंग की कीमत 21,650 रुपये है। 5 साल से 11 साल के बच्चों के लिए किराया 20,380 रुपए रखा गया है। बता दें कि आईआरसीटीसी रेल टूर पैकेज में वेजिटेरियन खाना, अच्छे रेस्तरां में ऑफ-बोर्ड फूड, बसों द्वारा सड़क यात्रा, टूरिस्ट के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा आदी शामिल हैं। टिकट बुक करने के लिए आपको http://www.irctctourism.com पर जाना होगा। इसके अलावा, आप नई दिल्ली, जयपुर के क्रिस्टल मॉल और सेक्टर 34-ए चंडीगढ़ के रेलवे स्टेशनों के आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्रों से भी संपर्क कर सकते हैं।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/GhFyWJd
https://ift.tt/4Kc36nH
IRCTC शुरू कर रहा बाबा साहेब अंबेडकर यात्रा, जानें इस सस्ते पैकेज में कहां-कहां घूमने का मिल रहा मौका IRCTC शुरू कर रहा बाबा साहेब अंबेडकर यात्रा, जानें इस सस्ते पैकेज में कहां-कहां घूमने का मिल रहा मौका Reviewed by HealthTak on April 13, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.