बढ़ती हुई उम्र में कैसे करें त्वचा का ख्याल।
बढ़ती हुई उम्र में कैसे करें त्वचा का ख्याल।
बढ़ती हुई उम्र के साथ हमारी स्किन में भी कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं जैसे कोलेजन प्रोडक्शन का कम होना, हार्मोन्स में बदलाव। इसके साथ-साथ स्किन में होने वाले बदलावों के लिए पर्यावरणीय कारक जैसे धूप और प्रदूषण भी खास भूमिका निभाते हैं। तो अगर आप चाहते हैं कि बढ़ती हुई उम्र और पर्यावरण का प्रभाव आपकी स्किन पर न पड़े और आप हमेशा जवां दिखें। तो उसके लिए बेहद जरूरी है कि आप कुछ बातों का खास ध्यान रखें। अगर आपकी उम्र 40 साल से ज्यादा है तो आपको अपनी स्किन का कुछ ज्यादा ध्यान रखना होगा और स्किनकेयर रूटीन को फॉलो करना होगा। ताकि आपकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहे।
बढ़ती हुई उम्र के साथ इस तरह रखें अपनी स्किन का ख्याल
अच्छे से करें सफाई
स्किनकेयर रूटीन का सबसे पहला कदम क्लिंजिग होता है। इसके लिए बेहद जरूरी है कि आप ऐसे क्लींजर को चुने जो आपकी स्किन के नेचुरल ऑयल को कायम रखे। क्लींजर को चुनते समय हमेशा इस बात को ध्यान में रखें कि उसमें हाइलूरोनिक एसिड और ग्लिसरीन की मात्रा मौजूद हो, ताकि आपकी स्किन मॉइश्चराइज और सॉफ्ट रहे।
एंटी एजिंग प्रोडक्ट्स
बढ़ती उम्र में, फाइन लाइन्स, झुर्रियों और एज स्पॉट से बचाव करने के लिए अपनी स्किन केयर रूटीन में एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स को जरूर शामिल करें। इस बात का ख्याल रखें कि आप जो भी एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स लें उसमें रेटिनॉल, विटामिन सी या पेप्टाइड्स की मात्रा होनी चाहिए। ये सभी चीजें एजिंग प्रोसेस को धीमा करने में हेल्प करती हैं।
सनस्क्रीन का इस्तेमाल
अपनी स्किन को सूरज की यूवी किरणों से बचाने के लिए आपको सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि आपकी स्किन स्वस्थ और जवां बनी रहे। सनस्क्रीन लेते समय इस बात पर गौर करें कि वह SPF 30 या उससे ज्यादा की हो। अगर आपको किसी काम के वजह से घर से बाहर जाना पड़ रहा है तो इसका इस्तेमाल जरुर करें। अगर आप घर से बाहर नहीं जाती है, तो आप इसका इस्तेमाल घर पर रहकर भी कर सकती हैं। घर में रहने पर आप कम SPF वाला सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्किन को करें हाइड्रेट
बढ़ती उम्र के साथ आपकी त्वचा भी पतली होती जाती है और नमी खोना शुरु कर देती है, जिससे ड्राईनेस और डलनेस की परेशानी हो सकती है। इससे बचने के लिए आपको त्वचा को अंदर और बाहर दोनों तरफ से हाइड्रेट करना बहुत जरूरी है। दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और हाइड्रेटिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट को अपनी डेली रुटीन में शामिल करें, जैसे कि सीरम या मॉइश्चराइजर जिसमें हाइलूरोनिक एसिड, एलोवेरा या ग्लिसरीन की मात्रा उपस्थित हो।
आंखों का रखें खास ध्यान
हमारी आंखों की आसपास की त्वचा काफी ज्यादा सोफ्ट होती है ऐसे में सबसे पहले एजिंग के लक्षण आंखों के आसपास के हिस्से पर ही नजर आते हैं। जैसे फाइन लाइन और रिंकल्स। ऐसे में आंखों के नीचले भाग में हाइड्रेटिंग आई क्रीम लगाने से एजिंग प्रोसेस को धीमा किया जा सकता है।
भरपूर नींद लें
हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा के लिए पर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी है। नींद की कमी से आंखो के नीचे डार्क सर्कल्स और सूजन आने लग जाती है। रोजाना 7-9 घंटे की नींद लेने से त्वचा स्वस्थ बनी रहती है।
हेल्दी डाइट है जरूरी
एक हेल्दी, बैलेंस्ड डाइट लेने से आपकी हेल्थ और रूप-रंग पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। अपने शरीर और त्वचा को जरुरी पोषक तत्व देने के लिए भरपूर मात्रा में फल और सब्जियां, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन लें। प्रोसेस्ड फूड्स, शुगरी ड्रिंक्स और अत्यधिक नमक या शराब का सेवन करने से बचें, ये सभी चीजें सूजन और कोलेजन के टूटने में योगदान कर सकती हैं.
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/bqn9NMy
https://ift.tt/4Kc36nH

No comments: