Tips For Stretch Marks: नेचुरल तरीकों से पाएं स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा, फॉलो करें ये बेहतरीन नुस्खे

स्ट्रेच मार्क्स के लिए बेहतरीन टिप्स।

स्ट्रेच मार्क्स के लिए बेहतरीन टिप्स।

How to Remove Stretch Marks: महिलाएं अक्सर स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से परेशान रहती हैं। इस समस्या से बचाव के लिए वह केमिकल वाले बहुत ही महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, इतनी जद्दोजहद के बाद भी उनके हाथ महज निराशा ही लगती है। अगर आप भी स्ट्रेच मार्क्स को छिपाने के लिए असफल प्रयास कर रही हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी होम रेमेडीज बातएंगे, जिनकी मदद से स्ट्रेच मार्क्स बिल्कुल ही गायब हो जाएंगे। चलिए देखते हैं, स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए आप कौन-कौन से घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे:-

- चीनी का स्क्रब ट्राई करें: स्किन से स्ट्रैच मार्क्स हटाने के लिए आप चीनी का स्क्रब तैयार कर सकते हैं। इससे हमारी स्किन का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और स्ट्रैच मार्क्स थोड़े वक्त तक इस्तेमाल करने के बाद गायब होने लगते हैं। ये बेहतरीन नेचुरल स्किन केयर नुस्खा है।

- हल्दी का इस्तेमाल: हल्दी सेहत के साथ स्किन के लिए भी बहुत बेहतरीन होती है।एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर हल्दी स्ट्रेच मार्क्स कम करने में बहुत कारगर साबित हो सकती है। इस नुस्खे को अपनाने के लिए आपको नारियल के तेल में 1 चुटकी हल्दी डालकर पेस्ट बनाना है। अब इस पेस्ट को स्ट्रैच मार्क्स पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करना है।

- कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल: बॉडी से स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस नुस्खे को अपनाने के लिए आप नारियल के तेल में एलोवेरा जेल मिलाकर स्किन पर लगाएं। इससे स्ट्रेच मार्क्स के साथ ही स्किन के दाग-धब्बे भी कम होने लगेंगे।

- आलमंड ऑयल: स्ट्रेच मार्क्स को नेचुरली हटाने के लिए बादाम का तेल भी बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। बादाम के तेल में मौजूद विटामिन ई स्ट्रेच मार्क्स हटाने का काम करता है। इसके लिए हर रोज बादाम के तेल से मालिश करनी चाहिए।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/uIFln9W
https://ift.tt/4Kc36nH
Tips For Stretch Marks: नेचुरल तरीकों से पाएं स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा, फॉलो करें ये बेहतरीन नुस्खे Tips For Stretch Marks: नेचुरल तरीकों से पाएं स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा, फॉलो करें ये बेहतरीन नुस्खे Reviewed by HealthTak on April 13, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.