Gold Jewellery: सोना पहनने से ढेरों फायदे और नुकसान, जानिये सबकुछ

गोल्ड पहनने से शरीर को बहुत से फायदे होते हैं।

गोल्ड पहनने से शरीर को बहुत से फायदे होते हैं।

Benefits And Side Effects Of Gold: आजकल के समय में सोना खरीदना बहुत महंगा पड़ने लग गया है। इसकी कीमतें हर इंसान के बजट में फिट नहीं होती हैं। यही कारण है कि लोग असली गोल्ड की ज्वेलरी कैरी करने की जगह पॉलिशड चीजें पहनना पसंद करते हैं। भारतीय रीती-रिवाजों के मुताबिक, सोना बहुत शुभ माना जाता है। अगर घर में शादी होती है, तो परिवार वालों के साथ कई खास रिश्तेदार भी सोने की ज्वेलरी आदि गिफ्ट करते हैं। अगर हम इसे ज्योतिष नहीं साइंस की नजरों से देखें, तो क्या आप ये जानते हैं कि गोल्ड की ज्वेलरी (Gold Jewellery) पहनना हमारी सेहत के लिहाज से अच्छा और बुरा, दोनों हो सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको गोल्ड (Gold) की ज्वेलरी पहनने से शरीर को होने वाले लाभ और हानि, दोनों के बारे में बताएंगे।

गोल्ड पहनने के ये हैं लाभ

1. बता दें कि सोना पहनने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकती है। जब कोई व्यक्ति सोने के आभूषण पहनता है तो इससे शरीर के अलग-अलग हिस्सों में ऑक्सीजन का फ्लो अच्छा हो जाता है। यही वजह है कि बॉडी में ब्लड फ्लो के अंदर सुधार होता है।

2. गोल्ड पहनने से शरीर काफी रिलैक्स महसूस करता है। इसके अलावा ये सिर दर्द को भी कम करता है। ऐसा कहा जाता है कि हाथ की तर्जनी उंगली में सिर दर्द को कम करने वाला प्रेशर प्वाइंट होता है, जो गोल्ड की अंगूठी के वजन से दबता है।

3. ऐसा माना जाता है कि गोल्ड बॉडी टेंपरेचर को कंट्रोल कर सकता है। यह शरीर के तापमान में होने वाले उतार-चढ़ाव से इंसान की सुरक्षा करता है और इम्यून सिस्टम भी बेहतर होता है।

4. आपने ध्यान दिया हो, तो अलग-अलग ब्यूटी ट्रीटमेंट में सोने का इस्तेमाल किया जा रहा है। दरअसल, सोने के इस्तेमाल से न सिर्फ चेहरे पर निखार आता है, बल्कि स्किन सॉफ्ट हो जाती है।

जानिए किन लोगों के लिए गोल्ड पहनना होगा हानिकारक

- जिन लोगों को पेट या मोटापे की समस्या है, उन्हें गोल्ड का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

- अगर आप सांस लेने की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आपको गोल्ड के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

- अगर आप स्किन संबंधित परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो आपको गोल्ड का इस्तेमाल सोच समझकर करना चाहिए।

- बता दें कि अगर आपको आंखों में जलन संबंधी समस्या है, तो आपको गोल्ड का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

Also Read: Ratna Shastra: पढ़ाई में कमजोर छात्रों के लिए ये रत्न साबित होगा रामबाण, परीक्षाओं में मिलेगी सफलता



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/pAG8XFB
https://ift.tt/RC9UK7F
Gold Jewellery: सोना पहनने से ढेरों फायदे और नुकसान, जानिये सबकुछ Gold Jewellery: सोना पहनने से ढेरों फायदे और नुकसान, जानिये सबकुछ Reviewed by HealthTak on April 23, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.