सडन डेथ सिंड्रोम से हो रही बच्चों की मौत।
सडन डेथ सिंड्रोम से हो रही बच्चों की मौत।
Know What Is Sudden Infant Death Syndrome: नवजात शिशुओं की अचानक मृत्यु को सडन इंफैंट डेथ सिंड्रोम (Sudden Infant Death Syndrome) कहते हैं। यह स्थिति अक्सर 1 साल से कम उम्र के बच्चों में दिखाई देती है। यह हादसा स्वस्थ बच्चों की नींद में भी हो सकता है। इस स्थिति को क्रिब डेथ भी कहा जाता है। बता दें कि एसआइडीएस की घटनाएं हाल के वर्षों में पैरेंट्स की जागरूकता के कारण बहुत कम हो गई हैं। अगर आप इस खतरनाक स्थिति के कारण का पता करना चाहें, तो इसके सटीक कारण का पता अब तक नहीं चल पाया है। एसआईडीएस शिशु के दिमाग के उस हिस्से में दोषों से जुड़ा हो सकता है, जो नींद में सांस (Breathing) लेने और उत्तेजना (Excitement) को कंट्रोल करते हैं।
जानिए इस स्थिति के क्या हो सकते हैं कारण
- दिमाग से संबंधित परेशानी: बता दें कि कुछ शिशु दिमाग से संबंधित समस्याओं के साथ पैदा हो सकते हैं, जिससे उनके सडन इंफैंट डेथ सिंड्रोम से मरने की संभावना ज्यादा होती है। इनमें से कई शिशुओं में दिमाग का एक हिस्सा ठीक से काम करने के लिए पर्याप्त परिपक्व (Mature) नहीं होता है।
- जन्म के वक्त वजन कम होना: बच्चे का प्रीमैच्योर बर्थ होने से यह संभावना बढ़ जाती है कि बच्चे का दिमाग पूरी तरह से परिपक्व (Mature) नहीं हुआ है, इसलिए सांस लेने और हृदय गति (Heart Beat) जैसी स्वचालित प्रक्रियाओं पर उसका नियंत्रण कम होता है।
- सोते समय बच्चे का पेट या बाजू से करवट लेना: बता दें कि पेट या बाजू के बल सोने वाले शिशुओं को पीठ पर सोने वाले शिशुओं की तुलना में सांस लेने में ज्यादा परेशानी होती है।
- मुलायम जगह पर सोना: बता दें कि नरम बिस्तर पर सिर नीचे कर के लेटने से शिशु का श्वसन मार्ग ब्लॉक (Blocked Airways) हो सकता है।
जानिए इस स्थिति से बचाव के लिए क्या करें
- इस स्थिति से बचाव के लिए सबसे पहले आपको बच्चे को पीठ के बल ही सुलाना है, जिससे उन्हें सांस लेने में किसी तरह की कोई तकलीफ ना हो।
- इसके साथ ही, पालने में बच्चे को सुलाते समय उसमें कोई खिलौना या कपड़ा ना रखें। जरुरत से ज्यादा नरम गद्दे का इस्तेमाल ना करें और अपने बच्चे को मोटी रजाई या चादर भूलकर भी न ढकें।
- इसके अलावा मां अपने बच्चे को शुरूआती 6 महीनों में ब्रैस्टफीड (Breastfeed) जरूर करवाएं। बता दें कि इससे इंफैंट डेथ सिंड्रोम का खतरा काफी हद ताकि कम हो जाता है और यह मां की सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता है।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/gZM8m9d
https://ift.tt/RC9UK7F

No comments: