Himachal Pradesh: शिमला से ऊब गया मन तो यहां करें विजिट, बेहतरीन हैं नजारे

हिमाचल प्रदेश के फागु में जरूर विजिट करें।

हिमाचल प्रदेश के फागु में जरूर विजिट करें।

Himachal Pradesh Tourism: जब भी हम हिलस्टेशनस पर घूमने का प्लान बनाते हैं, तो हमारे दिमाग में हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और उत्तराखंड (Uttarakhand) के नाम आते हैं। हिमाचल के मनाली, शिमला, कसोल और उत्तराखंड के मसूरी और नैनीताल आजकल बहुत ही कॉमन जगह हो गई हैं। ऐसे में अब लोगों को घूमने के लिए कुछ नई जगहें चाहिए, जहां उन्हें सुकून और कम क्राउड दिखे। अगर आप भी कुछ ऐसी ही नई जगहों की तलाश में हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे, जो शिमला और कुफरी के बीच पड़ती है। यहां की खास बात ये है कि इस जगह पर आप नेचर को करीब से महसूस कर सकते हैं। साथ ही, आपको यहां भीड़-भाड़ भी कम मिलेगी। हम बात कर रहे हैं हिमाचल में स्थित फागू गांव (Fagu Village) की, यह जगह घूमने के लिहाज से बड़ी-बड़ी फेमस जगहों को टक्कर देती है।

जानिए घूमने के लिए फागू क्यों जाना चाहिए ​


शिमला एक खूबसूरत जगह है, लेकिन यहां भीड़-भाड़ बहुत ज्यादा रहने लगी है। यहां आप कभी भी चले जाइये भीड़ देखने को मिलेगी। यही वजह है कि लोगों की छुट्टियां सुकून की जगह शोर-शराबे में बीतती है। ऐसे में फागू ही एक ऐसी जगह है, जो आपको शांति और सुकून का परफेक्ट बैलेंस दे सकती है। बता दें कि ये जगह शिमला (Shimla) से केवल 18 किमी की दूरी पर है। यहां का तापमान शिमला से हमेशा ही 6 से 7 डिग्री सेल्सियस कम रहता है। यही कारण है कि ये जगह साल के 9-10 महीने कोहरे से ढकी रहती है। सर्दियों के मौसम में यहां शिमला और कुफरी से ज्यादा बर्फ गिरती है। ऐसे में जिन लोगों को बर्फबारी बहुत पसंद है, उनके लिए ये जगह बेहतरीन साबित हो सकती है।

​जानिए फागू में कहां घूमने जाएं

- दुर्गा मंदिर (Durga Temple)


फागू मां दुर्गा मंदिर आध्यात्म की नजर से बहुत ही बेहतरीन जगह है, यहां से नजारे भी देखने लायक होते हैं। पहाड़ों में बसा माता का ये मंदिर, आपकी आत्मा को शांति देने के लिए बहुत अच्छा है। यहां से फागू के दिल छू जाने वाले नजारे देखने को मिलते हैं। बता दें कि सर्दियों के मौसम में ये मंदिर बर्फ से पूरी तरह ढक जाता है। यहां लोग दूर-दूर से बर्फबारी का लुत्फ उठाने आते हैं।

- ​चेओग (Cheog)


बता दें कि चेओग एक छोटा सा शहर है, ये जगह फागु से कुछ ही दूरी पर है। बता दें कि ऊंची पर्वत चोटियों और हरे-भरे जंगल के बीच स्थित, ये जगह नेचर लवर्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। यहां आप लोकल फूड का भी मजा ले सकते हैं, खरीदारी के लिए यहां एक छोटा सा बाजार भी है।

​फागू में करने लायक एडवेंचर्स चीजें

फागू में नेचर का लुत्फ उठाने के साथ ही आप कई एडवेंचर्स एक्टिविटीज ट्राई कर सकते हैं। पाइन और देवदार के जंगलों से गुजरते हुए ट्रेकिंग का जो मजा है, वो आपको शिमला में भी नहीं मिलेगा। फागू में कई बेस कैंप भी लगे हुए हैं, साथ ही यहां कैम्पिंग के लिए भी कई स्पॉट बनाए गए हैं। यहां कई सेब और आलू के बाग हैं, जहां आप अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।

Also Read: Manali से ऊब गया मन तो इन जगहों पर जरूर करें विजिट, खूबसूरती और एडवेंचर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/s1t8qLF
https://ift.tt/ryDLxJQ
Himachal Pradesh: शिमला से ऊब गया मन तो यहां करें विजिट, बेहतरीन हैं नजारे Himachal Pradesh: शिमला से ऊब गया मन तो यहां करें विजिट, बेहतरीन हैं नजारे Reviewed by HealthTak on April 23, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.