ईद के इस खास मौके पर इन डिशेज को जरुर ट्राई करें
ईद के इस खास मौके पर इन डिशेज को जरुर ट्राई करें
Eid 2023: आज ईद का त्योहार पूरी दुनिया भर में बड़ी खुशियों के साथ मनाया जा रहा है। ईद मुस्लिम समुदाय का बड़ा और विशेष त्योहार माना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, रमजान के महीने के बाद शव्वाल की पहली तारीख को हर साल ईद मनाई जाती है। मुस्लिम समुदाय में ईद-उल-फितर का बहुत महत्व है। इस ईद को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। ईद के दिन लोग नमाज पढ़ते हैं और आपस में गले मिलते है। ईद को आपसी भाईचारे के त्योहार के रुप में भी मनाया जाता है।
मुस्लिम घरों में ईद के दिन कई तरह के स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं। साथ ही ईद के दिन घर के बड़े लोग, छोटों को तोहफे देते हैं, जिसे हम ईदी के नाम से जानते है। वैसे तो ईद के मौके पर हर किसी के घर में खाने के लिए अलग-अलग तरह की चीजें बनाई जाती हैं, लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जो ईद के दिन ना बनें तो त्योहार अधूरा-अधूरा सा लगता है। ईद के मौके पर इन चीजों के बनने से त्योहार का मजा कई गुना बढ़ जाता है। आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में, जिन्हें बनाने के बाद ईद का मजा दोगुना बढ़ जाएगा।
1. शीरमाल- शीरमाल मैदे, घी और शक्कर से बनी मीठी रोटी को कहते हैं। खाने में इसका स्वाद हल्का मीठा होता है। यह ईद और रमजान जैसे खास मौकों पर बनाई जाती है। शीरमाल चिकन कोरमा व अन्य नॉनवेज रेसिपी के साथ खाई जाती है। इसका स्वाद बटर में तले वाले पाव जैसा होता है।
2. बाकरखानी- ईद के खास उत्सव पर बनने वाली डिशेज में बाकरखानी भी काफी स्पेशल डिश है। यह मैदे, सूखे मेवे और मावे की बनती है। तंदूर या ओवन में बेक हुई बाकरखानी को सूखे मेवे, काजू और किशमिश के साथ सर्व किया जाता है। इसे दूध के साथ भी खाया जाता है और यह खाने में लाजवाब होती है।
Also Read- Eid 2023: ईद पर दिल्ली की इन मस्जिदों का जरूर करें दीदार, देखें लिस्ट
3. अंगूरदाना- ईद के दिन बहुत से लोगों के घरो में अंगूरदाना भी बनाया जाता है। अंगूरदाना उड़द की दाल से बनने वाली मोटी बूंदी होती है। इसका स्वाद खाने में बहुत मीठा होता है। इसे दूसरी सभी डिशेज के साथ परोसा जाता है। ईद के दिन लोग इसे बड़े चाव से खाते है।
4. मीठी सिवइयां- मीठी ईद के दिन सिवइयां किसी के घर में न बने ऐसा तो हो नहीं सकता इसलिए सिवइयां लगभग सभी मुस्लिम परिवारों के घरों में बनाई जाती है। मैदे से बनी सिवइयां को दूध में ड्राई फ्रूट्स के साथ बनाया जाता है।
5. दूध फेनी- ईद पर सिवइयां और फेनी का नाम सुनते ही लोगों के मुहं में पानी आ जाता है। सिवइयों और फेनी में काफी अंतर होता है। फेनी तार के गुच्छे की तरह होती है। इसे बनाने में थोड़ी ज्यादा मेहनत लगती है। इसे घी में तला जाता है और इसे बहुत सी जगहों पर रंगीन भी बनाया जाता है।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/rTDhBKt
https://ift.tt/RC9UK7F

No comments: