8 साल की उम्र में प्यार कर बैठी थी श्रद्धा कपूर, ये एक्टर था बचपन का क्रश

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर।

Shraddha Kapoor Childhood Love Story: बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) की बेटी श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। फिल्मों में श्रद्धा की एक्टिंग को भी लोग बेहद पसंद करते हैं। हाल ही में उन्होंने लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। 'तू झूठी मैं मक्कार' फिल्म में श्रद्धा पहली बार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी को फैंस ने भरपूर प्यार दिया और कलेक्शन के मामले में भी मूवी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन, आज बात श्रद्धा कपूर के चाइल्डहुड क्रश (Shraddha Kapoor Childhood Crush) की कर रहे हैं। दरअसल, श्रद्धा ने खुद एक रियलिटी शो में खुलासा किया था कि उन्हें 8 साल की उम्र में किसी से प्यार हो गया था। अब उनकी यह वीडियो काफी ज्यादा चर्चा में आ गई है।

सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आई श्रद्धा कपूर की वीडियो में वह खुद अपनी जुबानी बताती हैं कि किस शख्स से उन्हें प्यार हो गया था। पहले आपको बता दें कि बचपन में जिससे श्रद्धा को प्यार हुआ था, वो उनका ही एक को स्टार है।

वरुण धवन से हुआ था श्रद्धा को प्यार

श्रद्धा कपूर का यह वीडियो एक रियलिटी शो का है। इसमें उनके साथ वरुण धवन भी बैठे नजर आ रहे हैं। दरअसल, हुआ यूं कि रेमो डिसूजा ने बताया कि श्रद्धा के बचपन के क्रश वरुण धवन थे। इतना सुनने के बाद श्रद्धा भी हंसती नजर आईं। शो के होस्ट मनीष पोल ने रुचि दिखाते हुए पूरी कहानी जानने की इच्छा जताई। इसके बाद, श्रद्धा ने कहा कि हम दोनों के पिता एक साथ कई फिल्में कर चुके हैं, तो हम बचपन से ही एक दूसरे को काफी अच्छे से जानते हैं। श्रद्धा ने आगे अपने दिल की बात बताते हुए कहा कि मुझे बचपन से ही वरुण काफी पसंद थे। इतना सुनने के बाद वरुण धवन शर्म से लाल हो जाते हैं।

यहां पढ़ें: क्लास में नकल करती पकड़ी गई थीं श्रद्धा कपूर, फिर हुआ कुछ ऐसा

पहाड़ों पर किया था श्रद्धा ने वरुण को प्रपोज

श्रद्धा कपूर ने बताया कि मैंने एक दिन प्लान बनाया कि आज वरुण को अपने दिल की बात बता ही दूंगी। उस दौरान मैं किसी हिल स्टेशन पर शूट के लिए गई थीं और माहौल काफी रोमांटिक था। ऐसे में मेरा आत्मविश्वास भी काफी ज्यादा था। गौर करने की बात है कि इस समय वरुण और श्रद्धा 8 साल के थे। फिर पहाड़ों पर ले जाकर श्रद्धा ने वरुण को प्रपोज किया था, लेकिन एक्ट्रेस ने सीधा बोलने की जगह वरुण से कहा कि मैं कुछ बोलने वाली हूं और तुम्हें उसे सीधा करना है। श्रद्धा ने कहा यूं लव मी। यह सुनने के बाद वरुण हैरान हो गए। साथ ही, उन्होंने श्रद्धा को साफ मना कर दिया। इस वजह से 8 साल की उम्र में ही श्रद्धा कपूर का दिल टूट गया था।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/1GsEmuI
https://ift.tt/RC9UK7F
8 साल की उम्र में प्यार कर बैठी थी श्रद्धा कपूर, ये एक्टर था बचपन का क्रश 8 साल की उम्र में प्यार कर बैठी थी श्रद्धा कपूर, ये एक्टर था बचपन का क्रश Reviewed by HealthTak on April 22, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.