Crack Heels: गर्मियों में फट रही एड़ियां, जानें इसकी वजह और बचाव

फटी एड़ियों से पाएं छुटकारा।

फटी एड़ियों से पाएं छुटकारा।

Crack Heels In Summer Season: आमतौर पर सर्दियों के मौसम में लोगों को रूखी त्वचा कर फटी एड़ियों (Crack Heels) की समस्या का सामना करना पड़ता है। हालांकि, अब यह समस्या मौसम देखकर नहीं आती है। बहुत से लोग गर्मियों के मौसम में भी फटी एड़ियों की समस्या का सामना कर रहे हैं। ये समस्या महिलाओं और पुरुषों, दोनों में देखने को मिलती है। फटी एड़ियां हमारे लुक को खराब करने के साथ ही अजीब सा महसूस भी करवाती है। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों आपकी एड़ियां गर्मी के मौसम में क्यों फट रही हैं। साथ ही, इससे बचाव के लिए उपाय भी बताएंगे। 

जानिए गर्मियों में क्यों फटती हैं एड़ियां

1. बता दें कि गर्मियों में एड़ियां फटने की समस्या विटामिन की कमियों के कारण होती है। आपके शरीर में जब विटामिन सी, विटामिन b3 और विटामिन ई की कमी होती है, तो स्किन रूखी और एड़ियां फटने लगती हैं।

2. गर्मी में पानी की कमी के कारण भी अक्सर लोगों की एड़ियां फट जाती हैं। डिहाइड्रेशन के कारण आपकी एड़ियां फट जाती हैं। इसके कारण नमी कम हो जाती है और स्किन को मॉइश्चराइज करना बहुत जरूरी होता है।

3. गर्मियों के मौसम में हम ज्यादातर नंगे पांव चलते हैं, जिससे हमारी एड़ियां फट जाती हैं। दरअसल गर्मी के दिनों में अक्सर लोग नंगे पांव रहते हैं। इस वजह से एड़ी में गंदगी जमा हो जाती है। कई बार पसीने आदि के कारण भी एड़ियां फटने लगती हैं।

जानिए फटी एड़ियों से कैसे करें बचाव

1. फटी एड़ियों (Crack Heels) को सही करने के लिए आपको रात में सोने से पहले पैरों को गुनगुने पानी से सेंकना चाहिए। आप चाहें तो इसमें एक चम्मच नमक मिलाकर पैर को पानी में डुबोकर रखें। इससे बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा खत्म हो जाता है। उसके बाद पैरों को सुखा लें और फुट क्रीम को लगा लें।

2. फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए पेट्रोलियम जेली एक बहुत ही बेहतरीन उपाय है। रात को सोने से पहले पेट्रोलियम जेली में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाने से पैरों की स्किन मुलायम हो जाती है।

3. फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए आप कोई भी वेजिटेबल ऑयल में मेथी दाना डालकर उसे गर्म कर लें। ठंडा होने के बाद इसे एड़ियों पर लगा लें, इससे आपके पैरों को राहत मिलेगी।

4. फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए नारियल का तेल और एलोवेरा जेल को मिलकर रात को सोने से पहले लगा लें। इसे रोजाना इस्तेमाल करने से पैरों की एड़ियों में आपको बहुत जल्दी बदलाव नजर आएगा। 

Also Read: Home Remedies: इन आसान टिप्स से पाएं Knees और Elbows के कालेपन से राहत



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/HlhKCIL
https://ift.tt/H4bWcs5
Crack Heels: गर्मियों में फट रही एड़ियां, जानें इसकी वजह और बचाव Crack Heels: गर्मियों में फट रही एड़ियां, जानें इसकी वजह और बचाव Reviewed by HealthTak on April 25, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.