स्वार्थी दोस्तों को पहचानने के लिए टिप्स।
स्वार्थी दोस्तों को पहचानने के लिए टिप्स।
Fake Friends Friendship Tips: दोस्ती हो या प्यार हर रिश्ते की नींव विश्वास होता है। भरोसा ही है, जो हर रिश्ते और लोगों को आपस में बांधकर रखता है। आमतौर हमें सभी रिश्ते बने बनाए मिलते हैं, लेकिन इंसान अपने दोस्त खुद चुनता है। हालांकि, कई बार आपकी दोस्ती ऐसे लोगों से हो जाती है, जो आपकी फीलिंग्स को हर्ट कर देते हैं। लोगों की दोस्ती धोखे और स्वार्थ की वजह से आये दिन टूटती रहती है। इस दुनिया में अच्छे लोग है, लेकिन मतलबी किस्म के लोग थोड़े ज्यादा हैं। ऐसे में स्वार्थी व मतलबी दोस्त हमेशा आपका फायदा उठाते हैं और अपना मतलब निकल जाने पर कहीं गायब हो जाते हैं। जब आपको उनकी जरूरत पड़ती है, तो वह आपका साथ नहीं देते हैं। इस तरह के लोग अपने स्वार्थ के लिए आपके साथ समय बिताते हैं और जब काम हो जाता है, तो मिलने से बचते हैं। ऐसे में आपको स्वार्थी लोगों की पहचान करना आना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको स्वार्थी लोगों (Fake Friends) की कुछ आदतों के बारे में बताएंगे, तो चलिए शुरू करते हैं।
अपना काम करने में फोकस
स्वार्थी दोस्त आपसे अपना काम पहले निकलवा लेते हैं और आपकी तरफ मुड़कर भी नहीं देखते हैं। उन्हें अपना हर काम सबसे जरूरी लगता है। भले ही आपका काम उनसे ज्यादा अहम क्यों ना हो, लेकिन उनका फोकस अपने ही काम पर होता है। जब आपको उन की जरूरत होती है, तो वह बिजी होने का बहाना लगाकर आपको टाल देते हैं। इस तरह के लोग मतलब के साथी होते हैं, आपको उनसे दूरी बनानी चाहिए।
आपका खर्चा करवाना
आमतौर पर जब दोस्त बाहर घूमने फिरने जाते हैं, तो खर्चों को बांट लेते हैं। हालांकि, मतलबी दोस्त हमेशा आपका खर्चा करवाते हैं। अगर वह कहीं पैसे खर्च करते हैं या कोई तोहफा देते हैं, तो बातों-बातों में इसका जिक्र जरूर करते हैं। यह लोगों की खुदगर्जी की निशानी होती है।
आपको इग्नोर करना
मतलबी दोस्त अपना स्वार्थ पूरा करने के बाद, तो आपको इग्नोर करते ही हैं। मगर ये लोग आपको और आपकी बातों को कभी सीरियस नहीं लेते हैं और आपको कभी-भी अच्छी सलाह नहीं देते हैं। इन लोगों को बस अपनी परवाह होती है, ऐसे में वह खुद के करियर के लिए तो आपसे अच्छी सलाह लेते हैं। मगर आपकी बारी में वह आपको करियर, जाॅब या ऑफिस स्ट्रेस किसी से भी निपटने की कोई ढंकी सलाह नहीं देते हैं। वह ईर्ष्या के चलते आपको आपके करियर से गुमराह भी कर सकते हैं।
फायदा और नुकसान
स्वार्थी लोग अपने रिश्ते में फायदा और नुकसान देखते हैं, उनके लिए कोई भी रिश्ता खुश खास मायने नहीं रखता है। अगर आप दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो जाता है, तो भी वह आपसे अपने फायदे के लिए दोस्ती रखते हैं। ऐसा वह रिश्ते को संभालने के लिए नहीं, बल्कि आपका फायदा उठाने के लिए करते हैं।
Also Read:नए दोस्त बनाने में महसूस होती है झिझक तो फॉलो करें ये टिप्स, जल्द ही मिल जाएगा मनचाहा BFF
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/fMgZUhd
https://ift.tt/21pQthj

No comments: