Hair Care: बाल घने और मजबूत हों, पढ़िये आसान घरेलू उपाय

जानें बालों की देखभाल से जुड़े इन 5 सवालों के जवाब

जानें बालों की देखभाल से जुड़े इन 5 सवालों के जवाब

Hair Care Tips: उम्र के हर दौर में हमारी कई इच्छाओं में से एक इच्छा यह होती है कि हमारे बाल हमेशा काले, घने और मजबूत बने रहें। दरअसल, चेहरे का पूरा लुक कहीं न कहीं हमारे बालों पर भी निर्भर करता है। हालांकि रोजमर्रा की जिंदगी में हर कोई बालों से जुड़ी किसी ना किसी समस्या से परेशान रहता है। अगर आप भी बालों से जुड़ी ऐसी किसी समस्या से तंग रहते हैं, तो आपके हर सवाल का जवाब और घरेलू समाधान आपको यहां मिल सकता है।

1. बालों को सफेद होने से कैसे बचाएं

सफेद बालों को बार-बार काला करने और काले बालों को सफेद होने से रोकने के लिए आप आंवला का इस्तेमाल कर सकते हैं। आंवला को आपने अपनी डेली डाइट में शामिल करना है। सब्जी, अचार, आंवला चूर्ण, आंवले का पानी, आंवले का मुरब्बा या फिर कच्चा आंवला, इन सभी तरह से आप आंवला को अपनी डेली डाइट का हिस्सा बनाएं। बालों की देखभाल के लिए आप आंवले को हेयर मास्क के रुप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

2. बालों को लंबा और स्मूद बनाने के लिए क्या करें

बालों को लंबा, मजबूत और मुलायम बनाने के लिए आप भृंगराज का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि यह सबसे ज्यादा असरदार औषधि मानी जाती है। आप भृंगराज से बना तेल, शैंपू और हेयर मास्क का उपयोग करें। बालों में बेहतर परिणाम पाने के लिए आप सप्ताह में कम से कम दो बार भृंगराज का तेल लगाएं और तीन बार शैंपू करें। हर दो हफ्ते में एक बार हेयर मास्क जरूर लगाएं। इसके लिए आप आयुर्वेदिक स्टोर से नैचुरल भृंगराज खरीदकर इसका पाउडर बना सकते हैं या आप चाहे तो बना बनाया पाउडर भी खरीद सकते हैं।

3. डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए क्या करें

डैंड्रफ की प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए सबसे आसान उपाय है नीम और गुड़हल। आप नीम की पत्तियों और निबोली से तैयार किया पाउडर को हेयर मास्क के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम के तेल को अपने हेयर ऑयल में मिलाकर यूज करने से काफी ज्यादा असर देखने को मिलता है। ये ऐंटिफंगल होता है और डैंड्रफ एक तरह का फंगस माना जाता है। यही काम गुड़हल के फूल और पत्तियां करती हैं।

Also Read- Summer Hair Care: गर्मियों में रूखे और बेजान बालों के लिए अपनाएं ये बेहतरीन टिप्स, जल्द दिखेगा बदलाव

4. बालों को चमकदार बनाने के लिए क्या करें

नैचुरल शाइन के लिए आप अपने बालों पर ब्राह्मी का यूज कर सकते हैं। इसके लिए आप ब्राह्मी की ताजी पत्तियों का पेस्ट बनाएं और हेयर मास्क के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप चाहे तो ब्राह्मी का पाउडर का भी हेयर मास्क के रूप में उपयोग कर सकते हैं। ब्राह्मी का हेयर मास्क बनाते समय इसमें आंवला, शिकाकाई और ऐलोवेरा जैसी हर्ब्स अवश्य शामिल करें। आप गर्मी में ब्राह्मी का शरबत और सर्दी में ब्राह्मी की टैबलेट्स और पाउडर का सेवन भी कर सकते हैं।

5. बालों को किस तरह मजबूत बनाएं

बालों को मजबूती सिर्फ हेयर मास्क या शैंपू करने से नहीं मिल सकती, बल्कि बालों को मजबूत बनाने के लिए लिए आपको अपनी डेली डायट में नट्स, ड्राई फ्रूट्स, फ्रूट्स, विटामिन-डी, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्वों को शामिल करें। साथ ही सप्ताह में कम से कम दो बार बालों में ऑयलिंग करें। तेल लगाने से बालों में मजबूती जल्दी आती है।



from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://www.haribhoomi.com/lifestyle/everyone-has-some-question-regarding-hair-care-then-know-home-and-ayurvedic-remedies-for-this-in-hindi-510290
https://ift.tt/H4bWcs5
Hair Care: बाल घने और मजबूत हों, पढ़िये आसान घरेलू उपाय Hair Care: बाल घने और मजबूत हों, पढ़िये आसान घरेलू उपाय Reviewed by HealthTak on April 25, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.