छींक आने के पीछे क्या कारण होते हैं।
छींक आने के पीछे क्या कारण होते हैं।
Why We Need To Sneeze And Is It Good For Health: सर्दी हो या गर्मी, छींकना हमारे लिए बहुत नॉर्मल बात होती है। कई बार हम जुकाम की समस्या से ग्रस्त नहीं होते हैं, तब भी हमें छींक आ जाती है। छींक आने का कोई पर्टिकुलर समय नहीं होता है। स्वस्थ इंसान को भी दिन में एक दो बार छींक आ ही जाती हैं। वहीं, अगर किसी व्यक्ति को ज्यादा छींक आए तब यह समस्या की बात हो सकती है। आमतौर पर छींक की वजह से किसी भी व्यक्ति का गला और नाक एकदम साफ रहते हैं और यह इंसान को कई एलर्जी से भी बचाती है। छींक आने से पहले हमारी नाक में गुदगुदी महसूस होती है, छीन आने के बाद इंसान बहुत रिलैक्स फील करता है। यहां सवाल ये उठता है कि हमें छींक क्यों आती है। जानकारी के लिए बता दें कि छींकना आपके शरीर के विजिबल, माइक्रोस्कोपिक एलर्जी, वायरस से छुटकारा पाने का बहुत ही बेहतरीन और प्रकृति द्वारा निर्धारित सेफ तरीका है।
कब आती है छींक और इसके कारण
कई बार नाक के अंदर डस्ट और पाउडर जैसी चीजें जाने की वजह से भी छींक आ जाती है। जब कोई पार्टिकल हमारे नाक के जरिये शरीर में घुसने की कोशिश करता है, तो इंसान को इरिटेशन और अनकंफर्टेबल महसूस होता है। इसके बाद हमारी नर्व्स इस चीज को बाहर निकालने के लिए छींक का सहारा लेती हैं। इसके अलावा कई बार तेज लाइट की वजह से आंख की रेटिना और दिमाग को जाने वाली ऑप्टिक नर्व्स एक्टिव हो जाती हैं, इस वजह से भी छींक आ जाती है।
बता दें कि नाक में एक म्यूकस नाम की झिल्ली होती है। इसके सेल्स और टिश्यूज बहुत ही ज्यादा सेंसेटिव होते हैं। इनके संपर्क में बाहर की कोई भी धूल या कण आने से छींक आती है। डस्ट पार्टिकल के नाक में एंटर करते ही दिमाग को मैसेज जाता है, फिर दिमाग मांसपेशियों को सिग्नल देता है कि इस धूल को जल्दी बाहर निकाला जाए, जिसके बाद छींक आ जाती है।
छींक से कैसे करें बचाव
- विटामिन सी का सेवन करें: NCBI की एक रिपोर्ट के मुताबिक विटामिन सी एक एंटीहिस्टामाइन है। यह कई खट्टे फलों और सब्जियों में पाया जाता है। जिन लोगों को लगातार छींक आती रहती है, उन्हें अपने आहार में विटामिन सी का सेवन जरूर करना चाहिए।
- कैमोमाइल चाय: बता दें कि कैमोमाइल चाय न केवल आपकी थकान दूर करती है बल्कि छींक को रोकने में भी मदद करती है। फ्लू के दौरान एक कप कैमोमाइल चाय बहुत लाभकारी होती है।
- ऐसे बंद करें अपनी नाक: अगर आपको बार-बार छींक आ रही है, तो अपनी नाक को दोनों तरफ से दबाएं और 5 सेकंड के लिए बंद रखें । इस तरह आपकी नाक को राहत मिलेगी और छींक भी कंट्रोल होगी।
from Hindi News, India News, International, Haryana, Chhattsigarh, MP, Jokes, Career News | Hari Bhoomi https://ift.tt/Sfn5qr8
https://ift.tt/4Kc36nH

No comments: